कोहली के T20 से ब्रेक लेने पर BCCI को कोई आपत्ति नहीं, बीसीसीआई ने चुना विराट का उत्तराधिकारी

बीसीसीआई ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। बीसीसीआई का कहना है कि उन्होंने कोहली का उत्तराधिकारी ढूंढ लिया है।

T20 World Cup 2024 Bcci Big Revealed on Virat kohli number 3 place

Image Credit- Social Media

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से पहले विराट कोहली पर विश्व कप टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। बीसीसीआई ने अपने फैसले से फैंस को चौंका दिया है। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि विराट कोहली टी20 विश्व कप में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए पहले ऑप्शन नहीं है। कोहली का उत्तराधिकारी एक युवा बल्लेबाज को चुना जाएगा। इसके साथ ही बीसीसीआई ने यह भी साफ कर दिया है कि टी20 में कप्तानी के लिए अगर रोहित शर्मा मान जाते हैं, तो रोहित ही टीम की अगुवाई करेंगे।

‘कोहली खुद T20 से ले सकते हैं संन्यास!’

अगले साल के जून महीने में टी20 विश्व कप खेला जाएगा। इस विश्व कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा के खेलने पर लगातार सस्पेंस बना हुआ है। कोहली ने साउथ अफ्रीका दौरे से पहले खुद ही बीसीसीआई से वाइट बॉल क्रिकेट से ब्रेक मांगी थी, अब कोहली के विश्व कप में खेलने पर खतरा मंडरा रहा है। बीसीसीआई के सूत्र ने कहा कि अगर विराट कोहली खुद ही टी20 विश्व कप से ब्रेक ले लेते हैं, तो हमें कोई आपत्ति नहीं होगी। अगर कोहली खुद यह ऐलान नहीं करते हैं, तो हम कोहली के साथ बातचीत करेंगे और उसके टी20 में खेलने पर चर्चा करेंगे।

रोहित को खिलाना चाह रहे बीसीसीआई

बीसीसीआई ने आगे कहा कि कोहली टी20 विश्व कप में नंबर 2 पर खेलने के लिए पहली च्वाइस नहीं है। बीसीसीआई के लिए पहली च्वाइस विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन हैं। ऐसे में इसकी अपार संभावना है कि कोहली आपको टी20 विश्व कप में खेलते नहीं दिखे। बीसीसीआई ने यह भी कहा कि हम रोहित शर्मा से लगातार आग्रह कर रहे हैं कि वह टी20 विश्व कप में कप्तानी करें। बता दें कि बीसीसीआई के सूत्र से मिली जानकारी विराट कोहली के फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। इससे यह भी साफ हो गया है कि बीसीसीआई रोहित शर्मा को तो टीम में रखना चाहते हैं, लेकिन विराट कोहली को नहीं रखना चाहते हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि विराट विश्व कप में खेलते दिखेंगे या फिर नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ