T20 World Cup 2022 AUS vs SL: टी20 वर्ल्ड कप में आज मेजबान और गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया एशिया कप की चैंपियन श्रीलंका से भिड़ेगी। ये मैच पर्थ क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड से अपने पहले मैच में मिली हार के बाद ये मैच अब ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो का है और इसे जीतना भी बेहद जरूरी है।
न्यूजीलैंड ने दी थी करारी हार
मेजबान ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार मिली थी। ग्रुप 1 में शामिल ऑस्ट्रेलिया के साथ इंग्लैंड, न्यूजीलैंड भी है और श्रीलंका भी आगे जाने के लिए मजबूत दावेदार है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को चाहिए कि श्रीलंका को इस मैच में हराकर अपनी जीत का खाता खोला जाए। फिंच, मैक्सवेल, वार्नर जैसे बल्लेबाजों से उम्मीद होगी कि वह श्रीलंका की गेंदबाजी यूनिट को संभाले।
बेहतरीन लय में श्रीलंका
टीम ने पहले चरण से सुपर 12 में जगह बनाई, वह इस चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। हालांकि श्रीलंका के सामने ऑस्ट्रेलिया एक घायल शेर की तरह होगी जिसे अपने पहले मैच में हार झेलनी पड़ी। होम ग्राउंड का फायदा भी ऑस्ट्रेलिया को मिल सकता है। हालांकि श्रीलंका भी बेहतरीन फॉर्म में है और बड़ा चमत्कार करने के काबिल है।
ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड
आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन अगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमेरॉन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडाम जेम्पा
श्रीलंका स्क्वॉड
दासुन शनका (कप्तान), पाथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनजय डी सिल्वा, वणिंदो हसारंगा, महीश तीक्षणा, जेफरी वांडरसे, चमीका करुणारत्ने, कासुन रजिथा, अशीन बंडारा, लाहिरू कुमार, बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुषण
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा मैच?
भारतीय समय के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला ये मैच शाम को 4:30 बजे शुरू होगा और टॉस 4 बजे होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर की हुई रोहित-विराट के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री
20 mins agoकब शुरू होगी IND vs NZ टी20 सीरीज? जानें शेड्यूल और लाइव की पूरी डिटेल्स
25 mins agoIND vs WI: क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा दूसरा टी-20 मैच?
30 mins agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 hr agoT20 के बाद वनडे टीम में होगी भुवनेश्वर की वापसी? 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे!
1 hr agoकौन हैं भारत के तन्मय बलोदा? 14 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को हराया
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल का बड़ा धमाका
2 hrs ago3 साल में 8 कप्तान, कभी बाबर तो कभी फरहान, पाक में कप्तानी का खेल जारी
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में 18 पायदान ऊपर पहुंचे कप्तान श्रेयस अय्यर
2 hrs ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines