ZIM vs NED T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज ग्रूप बी की नीदरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने बल्लेबाजी का फैसला किया है। मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में इन दोनों ही टीमों के पास अंक बेहद कम है लेकिन जिम्बाब्वे ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाया हैं।
अभी पढ़ें – Syed Mushtaq Ali Trophy: कौन है वो गेंदबाज, जिसने फाइनल ओवर में 2 विकेट चटकाकर मचा दिया कोहराम
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (c), रेजिस चकबवा (wk), मिल्टन शुम्बा, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): स्टीफ़न मायबर्ग, मैक्स ओडोड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, स्कॉट एडवर्ड्स (w/c), रूलोफ़ वैन डेर मेर्वे, लोगान वैन बीक, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन, ब्रैंडन ग्लोवर
जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों के लिए इसे कठिन बना दिया है। हालांकि, उन्हें अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा। वहीं जिम्बाब्वे टीम टूर्नामेंट में बने रहने के लिए किसी भी हाल में इस मुकाबले को जीतना चाहेगी।
दूसरी ओर नीदरलैंड ने अभी तक के टूर्नामेंट में बड़ी-बड़ी टीमों को कठिन चुनौती दी है, लेकिन वो पॉइंट्स टेबल में अपनी जीत का खाता खोलने में नाकामयाब रही है। और वो टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। लेकिन वो जिम्बाब्वे को कड़ी टक्कर दे सकती है।
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – IND vs BAN: क्या बारिश बनेगी भारतीय टीम के लिए विलेन? यहां देखें एडिलेड के मौसम का लाइव अपडेट
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा मैच?
भारतीय समय के मुताबिक नीदरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाला ये मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
20 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
30 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines