नई दिल्ली: इंग्लैंड ने टी वर्ल्ड कप 2022 में शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस जीत के बाद इंग्लैंड के प्रशंसक गदगद हैं। इस बीच वर्ल्ड कप से बाहर रहने वाले इंग्लैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने बड़ा बयान दिया है। बेयरस्टो ने कहा है कि जब ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 जीता तो वह रो पड़े थे।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बस बनाने होंगे इतने रन
बेयरस्टो ने आगे कहा- हां, मैं रोया था
एक इंटरनेशनल मीडिया चैनल के साथ इंटरव्यू में जॉनी ने इस बारे में बात की कि जब इंग्लैंड ने विश्व कप जीता था और वह खेलने नहीं गए तो उन्हें कैसा लगा था। बेयरस्टो ने कहा- “नहीं, मैं बिल्कुल ठीक था और आप जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी के जितने करीब होते हैं, भावनाएं आने लगती हैं।” बेयरस्टो ने आगे कहा- हां, मैं रोया था; मुझे यह कहने में कोई शर्म नहीं होगी।
गोल्फ खेलते समय लग गई थी चोट
इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को चोट के कारण बाहर कर दिया गया था। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सितंबर में कहा था कि बेयरस्टो मेगा इवेंट में नहीं जाएंगे क्योंकि गोल्फ खेलते समय दुर्घटना में उनका निचला पैर घायल हो गया था।
बेयरस्टो ने बाद में खुलासा किया कि फिसलने के बाद अपना पैर तीन जगहों से टूट गया था। इसमें उनका टखने भी चोटिल हो गया। उन्होंने टेलीग्राफ को बताया, “मैंने अपना संतुलन फिर से हासिल करने की कोशिश की, मेरा बायां टखना दाहिनी ओर मुड़ गया। मेरा वजन मेरे बाएं निचले पैर से होकर गुजर गया।” इसके बाद डॉक्टर से संपर्क किया गया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
35 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines