ICC Men’s T20 WC 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का आज दूसरा दिन है। आज पहला मैच दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। ये क्वालिफाइंग ग्रूप ए का मैच है और इसे जीतकर दोनों ही टीमें सुपर 12 की रेस में अपने आप को एक कदम आगे रखना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच होबार्ट के बेलेरिव ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेले जा रहे इस मैच की शुरुआत 9:30 बजे होगी। बता दें कि इस मैच में जहां एक तरफ स्कॉटलैंड नीदरलैंड के खिलाफ जीत के साथ आ रही हैं वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में बुरी तरह से हार के बाद आ रही है। ये ग्रूप ए का मैच है और इसके बाद दोनों ही टीमों को 2 मैच और खेलने है जिसके बाद ही उनका चयन सुपर 12 में होगा की नहीं ये तय हो पाएगा।
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच भी आपको स्टार स्पोर्ट्स 1 पर देखने को मिलेगा।
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
कप्तान निकोलस पूरन को टीम से काफी उम्मीदें
बड़े नामों के मौजूद न होने के बावजूद कप्तान निकोलस पूरन को टीम से काफी उम्मीदे हैं। निकोलस पूरन ने अपने एक बयान में कहा कि ”मेरा मानना है कि अनुभव और युवा खिलाड़ियों के बीच संतुलन होना चाहिए। आपने देखा होगा कि हमने जब दो विश्वकप जीते थे तो हमारे पास कई नामी खिलाड़ी थे, लेकिन पिछले साल भी हमारी टीम में कई ख्याति प्राप्त खिलाड़ी थे और हम क्वालीफाई भी नहीं कर पाए थे।”
दोनों टीमों के स्क्वॉड
वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमेन पॉवेल, यानिक कैरिया, जॉनसन चार्ल्स, शेल्डन कॉट्रेल, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसैन, अलजारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, काइल मायर्स, ओबेद मैककॉय, रयमों रैफर, ओडियन स्मिथ।
स्कॉटलैंड: रिची बेरिंग्टन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (उपकप्तान), जॉर्ज मुंसे, माइकल लास्क, ब्रैडली व्हील, क्रिस सोल, क्रिस ग्रीव्स, सफयान शरीफ, जोश डेवी, कैलम मैकलियोड, हमजा ताहिर, मार्क वाट, ब्रेंडन मेकुलेन, माइकल जोन्स, क्रेग वालेस।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
23 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines