नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप के मुख्य टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड समेत तीन टीमों को बड़ा झटका लग गया है। यही वजह है कि इंग्लैंड, श्रीलंका और यूएई को अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। फील्डिंग अभ्यास के दौरान टखने में चोट लगने के बाद तेज गेंदबाज रीस टॉपले बाहर हो गए हैं।
टॉपले ने पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच से पहले फील्डिंग अभ्यास के दौरान बाउंड्री कुशन पर कदम रखते हुए अपना टखना चोटिल कर लिया था। चोट इंग्लैंड के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई, टॉपले टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ट्रेवलिंग रिजर्व खिलाड़ी टायमल मिल्स को उनकी जगह टीम में लिया गया है। मिल्स ने 2021 में इंग्लैंड के टी20 विश्व कप अभियान में अहम भूमिका निभाई थी।
इंग्लैंड के प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाज
ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में अनुभव के साथ इंग्लैंड उम्मीद करेगा कि टायमल मिल्स टॉपले की जगह भरें। हालांकि टॉपले की गैरमौजूदगी इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका होगी। संयोग से टोपले ने 2021 वर्ल्ड कप में मिल्स की जगह ली थी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टॉपले 2022 में टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 28 की औसत और 7.80 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट लिए हैं। टापले इंग्लैंड के लिए पावरप्ले और डेथ ओवरों में काफी प्रभावी रहे हैं।
https://twitter.com/ICC/status/1582719022726004736
दुष्मंथा चमीरा चोटिल, कसुन रजिता की टीम में एंट्री
श्रीलंका को भी सुपर 12 चरण में पहुंचने से पहले बड़ा झटका लग गया है। इन-फॉर्म तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह कसुन रजिता को टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका के लिए यह दूसरा झटका है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज दनुष्का गुणथिलाका को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। उनकी जगह आशेन बंडारा को टीम में शामिल किया गया है। बंडारा ट्रैवलिंग रिजर्व हैं।
https://twitter.com/englandcricket/status/1582720152562548736
मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात पर श्रीलंका की 79 रनों की जीत के दौरान गेंदबाजी करते हुए चमीरा को चोट लग गई थी। टीम के अधिकारियों ने इसके बाद बैकअप लेने का फैसला किया और कसुन रजिता को शेष आयोजन के लिए उड़ान भरने को कहा। श्रीलंका वर्तमान में ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर है और उसे फाइनल 12 में पहुंचने के लिए नीदरलैंड को हराने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया में श्रीलंका के पहले दो मैचों में चमीरा के चार विकेट हैं और उनकी अनुपस्थिति कप्तान दसुन शनाका को काफी खलेगी।
यूएई के ऑलराउंडर जवार फरीद चोटिल
वहीं संयुक्त अरब अमीरात को भी टीम में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। हरफनमौला जवार फरीद पैर में फ्रैक्चर के कारण चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह फहाद नवाज को टीम में जगह दी गई है।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
31 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
12 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines