T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को 13 रनों से मात दे दी। इस हार के बाद जहां एक तरफ भारत सेमीफाइनल के लिए सिलेक्ट हो गई वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए भी उम्मीदें बन गई। सभी लीग मैच खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका फिलहाल 5 पाइंट पर हैं और उसका टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है लेकिन फिर भी एक तरीका है जिससे अफ्रीका अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
इस तरह सेमीफाइनल में पहुंच सकती है SA
नीदरलैंड से हार के बावजूद साउथ अफ्रीका के पहुंचने का चांस अभी भी जिंदा है लेकिन उसके लिए मौसम को अफ्रीका पर मेहरबान होना जरूरी है। दरअसल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मैच में अगर बारिश हो जाती है और मैच पूरा नहीं हो पाता है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों को एक-एक Point दे दिया जाएगा।
अफ्रीका की नेट रनरेट ज्यादा
पाकिस्तान और बांग्लादेश को एक एक Point मिल जाने के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका तीनों ही टीमें 5 पॉइंट पर पहुंच जाएगी ऐसे में कौन सी टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी इसका चयन नेट रनरेट के आधार पर किया जाएगा। अगर नेट रनरेट की बात करें तो हार के बावजूद अफ्रीका के नेट रनरेट +0.874 पर है और वह दूसरे स्थान पर काबिज है। वहीं पाकिस्तान की नेट रनरेट 1.117 है और बांग्लादेश की रनरेट – 1.276 है।
pic credit- cricbuzz
भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची
साउथ अफ्रीका की हार के बाद भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय टीम 6 अंको के साथ सेमीफाइनल के लिए आधिकारिक रुप से सिलेक्ट हो गई है।
संबंधित खबरें
सीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
46 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
52 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines