नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में अपनी बल्लेबाजी के दमपर सभी को मुरीद बनाने वाले सूर्यकुमार यादव के लिए जारी तारीफों का दौर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 25 गेंदों में ही 65 रन बना दिए थे। इस पारी के बाद देश विदेश से उन्हें सराहना मिल रही है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी ने भी उन्हें सराहा हैं।
शाहीद अफरीदी ने सूर्यकुमार यादव की तो तारीफ की ही हैं साथ ही पाकिस्तान के धूंधाधार ओपनर मोहम्मद रिजवान को भी लताड़ा है और उन्हें अपना गेम बदलने का इशारा दिया है। बता दें कि मोहम्मद रिजवान का बल्ला इस टूर्नामेंट में ज्यादा चला नहीं हैं। टूर्नामेंट से पहले उनके सर पर नंबर 1 टी20 बल्लेबाज का ताज था वो भी अब सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करके छीन लिया है।
उस लड़के को अपना खेल पता है- शाहिद अफरीदी
सूर्यकुमार यादव को लेकर पाकिस्तान के न्यूज चैनल समा टीवी पर एक एंकर ने शाहिद अफरीदी से पूछा कि क्या मोहम्मद रिजवान को अपना गेम प्लान चेंज करना चाहिए, क्योंकि ज्यादातर टीमों ने उनके खेल को समझ लिया है और रिजवान भी अपने खेल में बदलाव नहीं करना चाहते। सवाल में ये भी पूंछा गया कि क्या रिजवान को सूर्यकुमार यादव से कुछ सीखना चाहिए ?
अभी पढ़ें – NZ vs PAK: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में कौन किसपर भारी ? यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
इस सवाल के जवाब में शाहिद अफरीदी ने सूर्या की तारीफ में कहा, “बिल्कुल सही कहा। सबसे महत्वपूर्ण चीज जो सवेरा पासा ने कही कि वह 200-250 घरेलू मैच खेलकर इंडियन टीम में आया है। उस लड़के को अपनी गेम का पता है। जितनी भी शॉट मारता है वो अच्छी बॉल पर भी मारता है, क्योंकि उस चीज की उसने काफी प्रैक्टिस की है। जितनी स्किल आपके पास होगी, उतने ही इम्पेक्ट वाले प्लेयर आप होंगे तो आपको शॉट्स डेवलप करने पड़ेंगे, क्योंकि ये फॉर्मेट ही वैसा है।”
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
33 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
13 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines