नई दिल्ली: टीम इंडिया T20 World Cup 2022 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इसी के साथ वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की चारों टीमें सलेक्ट हो गई हैं। जहां 9 नवंबर को पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, तो वहीं भारतीय टीम का मुकाबला 10 नवंबर को इंग्लैंड से होगा। टीम इंडिया के पास टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचने का मौका होगा।
भारतीय टीम रच सकती है इतिहास
यदि भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जाती है तो फाइनल में सबसे ज्यादा (3) बार पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी। भारतीय टीम ने 2007 में अपना पहला खिताब जीता था। इसके बाद 2014 में भी टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि उसे श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान और इंग्लैंड भी दो-दो बार फाइनल में पहुंच चुकी हैं। जबकि न्यूजीलैंड पिछले साल टी 20 वर्ल्ड कप 2021 में फाइनल में पहुंची थी। जहां उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की चुनौती आसान नहीं होगी।
टीम इंडिया का पलड़ा भारी
दोनों टीमों ने टी 20 वर्ल्ड कप में अब तक तीन मुकाबले खेले हैं। जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारतीय टीम ने 2 और इंग्लैंड ने एक मैच में जीत दर्ज की है। 2007 वर्ल्ड में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 18 रन से जीत दर्ज की थी। 2009 में भारतीय टीम को 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं 2012 में दोनों टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें टीम इंडिया ने 90 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इस मैच में रोहित शर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 55 रन ठोके थे। जबकि विराट कोहली ने 32 गेंदों में 40 और गौतम गंभीर ने 38 गेंदों में 45 रन बनाए थे। इंग्लैंड की ओर से बनाया गया हाईऐस्ट स्कोर 200 रन है जबकि भारत का उच्चतम स्कोर 218 रन है। जाहिर है टीम इंडिया के फैंस एक बार फिर इंग्लैंड को शिकस्त देते देखना चाहेंगे।
कैसा है पिच का मिजाज (Adelaide Oval Pitch Report)
10 नवंबर को 1.30 बजे से ये मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। इस पिच पर अब तक औसत स्कोर 160-165 रन का ही रहा है। हालांकि यह बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा दे सकता है। पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच इसी मैदान पर मुकाबला खेला गया। जिसमें बांग्लादेश बड़ा स्कोर करने में नाकाम रही और 127 रन ही बना सकी। जवाब में पाकिस्तान ने 18.1 ओवर में ये लक्ष्य हासिल कर लिया।
यदि कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतते हैं तो उन्हें गेंदबाजी चुननी चाहिए क्योंकि इस मैदान पर गेंदबाजों को मदद मिलती है। ये पिच बैटिंग के लिहाज से बहुत बेहतर नहीं है।
एडिलेड ओवल में खेले गए पिछले 5 T20i मैच
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान 6 नवंबर
बांग्लादेश स्कोर 127 रन, पाकिस्तान 128 रन
5 विकेट से पाकिस्तान की जीत
नीदरलैंड बनाम साउथ अफ्रीका 6 नवंबर
नीदरलैंड 158 रन, साउथ अफ्रीका 145 रन
13 रन से जीती नीदरलैंड
अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया 4 नवंबर
ऑस्ट्रेलिया 168 रन, अफगानिस्तान 164 रन
ऑस्ट्रेलिया की 4 रन से जीत
आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड 4 नवंबर
न्यूजीलैंड 185 रन, आयरलैंड 150
न्यूजीलैंड की 35 रन से जीत
भारत बनाम बांग्लादेश 2 नवंबर
भारत 184 रन, बांग्लादेश 145 रन
डीएलएस मेथड से Team India की 5 रन से जीत
जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड 2 नवंबर
जिम्बाब्वे 117 रन, नीदरलैंड 120 रन
नीदरलैंड की 5 विकेट से जीत
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
16 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines