हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Dinesh Karthik vs Rishabh Pant: इंग्लैंड के खिलाफ किसका बोलता है बल्ला? जानिए

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 IND vs ENG Dinesh Karthik Rishabh Pant

नई दिल्ली: टीम इंडिया टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। इस बड़े मुकाबले से पहले कप्तान रोहित शर्मा की टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, जदृदोजहद इस बात को लेकर है कि एडिलेड ओवल में खेले जाने वाले इस मैच में दो विकेटकीपर्स में से किसे चुना जाए। दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत के बीच एक को चुनने के सवाल पर कप्तान रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इसका फैसला कल ही लिया जाएगा।

अभी पढ़ें – IND vs ENG: फाइनल में पहुंचने के लिए भिड़ेगी भारत और इंग्लैंड की टीम, फ्री में ऐसे देखें मैच की Live Streaming

दोनों ही फॉर्म से बाहर

दरअसल, दोनों ही बल्लेबाज फॉर्म से बाहर चल रहे हैं। दिनेश कार्तिक अपने तीन मैचों में सिर्फ 14 रन ही बना पाए हैं तो वहीं दूसरी ओर जब ऋषभ पंत को उनकी जगह​ जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका दिया गया तो वे महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। कार्तिक ने इस टूर्नामेंट में अब तक फिनिशर की भी भूमिका नहीं निभाई है। कार्तिक और पंत के बीच अनुभव को लेकर डीके की दावेदारी मजबूत हो सकती है, लेकिन टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज की कमी को महसूस करते हुए पंत को भी उतारा जा सकता है।

विज्ञापन

ऋषभ पंत की बल्लेबाजी थोड़ी बेहतर

इंग्लैंड के खिलाफ दोनों बल्लेबाजों के आंकड़े की बात करें तो ऋषभ पंत ने 2017-2022 के बीच 8 मैचों की 7 ईनिंग में 22.33 की एवरेज से 134 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 16 चौके और 4 छक्के जड़े हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उनका टी 20 प्रदर्शन गड़बड़ है। पिछले चार साल में तीन मैचों में वह 23 रन ही बना सके हैं।

अभी पढ़ें – IND vs ENG: रोहित शर्मा पूरी तरह फिट हैं या नहीं? जानिए एडिलेड की पिच से किसे मिलेगी मदद…

विज्ञापन

किसे मिलेगा मौका?

जबकि दिनेश कार्तिक की बात की जाए तो डीके ने ऑस्ट्रेलिया में 8 मैचों की 6 ईनिंग में 74 रन ही बनाए हैं। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन की बात की जाए तो 2022 में वह तीन मैचों में सिर्फ 29 रन ही बना सके हैं। इसमें एक भी छक्का शामिल नहीं है। इस तरह देखा जाए तो पंत कहीं न कहीं टीम के लिए फिट बैठ सकते हैं, लेकिन डीके का ये शायद आखिरी टी 20 हो इसलिए कप्तान एक बार फिर अनुभवी कार्तिक पर भरोसा जता सकते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में किसे जगह मिलती है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola