SA vs NED T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को 13 रनों से मात दे दी। नीदरलैंड ने इस मैच में शुरूआत से ही दमदार प्रदर्शन किया। टीम की जीत में जहां पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी ने तो योगदान दिया ही वहीं नीदरलैंड की फिल्डिंग भी दमदार रही और टीम ने कई बेहतरीन कैच पकड़े जिसमें से डेविड मिलर को आउट करने के लिए पीछे कूदकर किया गया कैच सबसे दमदार था।
इस मैच में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी नीदरलैंड की टीम ने अफ्रीका के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करते हुए अफ्रीका की टीम पत्तों की तरह बिखर गई और सिर्फ 145 रन ही बना पाई।
अफ्रीका की खराब शुरूआत
लक्ष्य क पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 39 रन पर दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए। क्विंटन डिकॉक 13 और कप्तान टेंबा बावुमा सिर्फ 20 रन बना सके। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में पहला शतक लगाने वाले रिली रुसो भी कुछ कमाल नहीं कर सके। वे भी 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एडेन मारक्रम और डेविड मिलर दोनों 17-17 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने अपने 5 विकेट 112 रन पर खो दिए थे।
van der Merwe के कैच ने बदल दिया मैच
159 रनों का टार्गेट चेज करने उतरी अफ्रीका की भले ही शुरूआत बेकार रही हो लेकिन एक समय ऐसा लग रहा था कि वो ये मैच आसानी से जीत लेगी। दरअसल एडम माक्रम का विकेट गिरने के बाद डेविड मिलर और हैनरी क्लासेन ने पारी को संभाल लिया था मिलर 17 रन पर खेल रहे थे और अच्छी लय में नजर आ रहे थे कि तभी 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने ब्रेंडन ग्लोवर की गेंद पर एक मिसटाइम शॉट खेल दिया।
शॉट खेलने के बाद लग रहा था कि गेंद नो मेंस लैंड में चली जाएगी लेकिन गेंद के पीछे उलटी दिशा में van der Merwe दौड़ते हुए आए और उन्होंने पूरे समय गेंद पर नजरे बनाए रखी और गेंद जैसे ही नीचे गिरी तो खिलाड़ी ने आगे की तरफ जंप करके फिसलते हुए गेंद को पकड़ लिया। van der Merwe के इस कैच को देखकर डेविड मिलर भी हैरान हो गए वहीं नीदरलैंड के खेमे में खुशी की लहर छा गई।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
साउथ अफ्रीका- टेम्बा बावुमा (c), क्विंटन डी कॉक (w), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी।
नीदरलैंड- स्टीफ़न मायबर्ग, मैक्स ओडॉड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, स्कॉट एडवर्ड्स (w/c), रूलोफ़ वैन डेर मेर्वे, लोगान वैन बीक, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन, ब्रैंडन ग्लोवर।
संबंधित खबरें
वैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
39 mins agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
1 hr agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
8 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
9 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines