Siddharth Sharma
Read More
T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 राउंड समाप्त हो चुका है और सेमीफाइनल की चारों टीमें सिलेक्ट हो चुकी हैं। सुपर-12 स्टेज का आखिरी दिन काफी रोमांचक रहा। दिन की शुरूआत में ही नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका जैसी बड़ी टीम को हरा दिया और सभी को चौंका के रख दिया। इस जीत से जहां एक तरफ नीदरलैंड खेमें में खुशी का माहौल खत्म नहीं हो रहा हैं वहीं दूसरी ओर अफ्रीका खेमें में दुख का माहौल हैं।
नीदरलैंड के खिलाफ मिली इस हार के बाद साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने भी स्टेटमेंट जारी किया है। बोर्ड ने कहा है कि टीम से जीतनी उम्मीदें थी उन्होंने उसके मुताबिक परफॉर्म नहीं किया और ये बेहद निराशाजनक हैं। अब ये हमारा कर्तव्य है कि हम फिर से अपने आप को संगठित करें और आगे के लिए तैयारी करें।
साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्टेटमेंट में ये भी कहा कि प्रोटियास आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में काफी उम्मीदों के साथ गए थे। बोर्ड ने भी टीम का पूरा समर्थन किया और उसे उम्मीदें थी कि टीम फाइनल जीतकर ही आएगी। ये बेहद निराशाजनक है कि उन्होंने इस सपने को पूरा नहीं किया। हालांकि उनका साथ देना बेहद जरूरी है।
इस हार के बाद दक्षिण अफ्रीका कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा- ये बहुत निराशाजनक हार है। हम इस मैच से पहले वास्तव में अच्छा खेले। हमें पता था कि यह एक जीत का मैच है, लेकिन हम फिर से लड़खड़ा गए। बावुमा ने आगे कहा- इस हार को निगलना मुश्किल है। हमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए एक इकाई के रूप में खुद पर विश्वास था। दुर्भाग्य से हम ऐसा नहीं कर सके। हमने महत्वपूर्ण समय पर विकेट गंवाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।