PAK vs NZ: टी 20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हरा दिया है। सिडनी में खेले गए पहले सेमीफाइनल को जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में जहां एक तरफ पाकिस्तान की दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की चर्चाएं हुई वहीं मोहम्मद रिजवान का विकेट एक डिबेट का इश्यू बन गया जिसपर हर कोई अपनी अलग अलग राय रख रहा हैं। लेकिन हम आपकों बताने जा रहे हैं कि आखिर एमसीसी के नियम कानून इसे लेकर क्या कहते हैं ?
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान दमदार बैटिंग कर रहे थे कि अचानक 17वें ओवर में मोहम्मद रिजवान ने ट्रेंट बोल्ट की फुल टॉस गेंद पर मिसटाइम शॉट खेला जिसे कैच कर लिया गया। वहीं कैच के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने रिजवान को रन आउट भी कर दिया क्योंकि उन्हें लग रहा था कि गेंद नो बॉल हो सकती हैं। हालांकि बाद में अंपायर ने नो बॉल चेक करी तो ये सही गेंद निकली और रिजवान को कैच आउट करार दे दिया गया।
https://twitter.com/MCCOfficial/status/1590310258433744897
अगर नो बॉल होती तो क्या रिजवान हो जाते रनआउट ?
इस विकेट के बाद ये सवाल उठ रहा है कि अगर नो बाल हो जाती को फिर क्या रिजवान को रनआउट होने के चलते पैविलियन की ओर लौटना पड़ता ? इसका जवाब देते हुए एमसीसी ने कुछ ट्वीट किए हैं और बताया है कि क्रिकेट के नियमों के मुताबिक अगर गेंद नो बॉल हो जाती तो रिजवान क्रीज पर बने रहते क्योंकि जब उनका कैच हुआ था तब बॉल पहले से ही डेड हो गई थी और गेम से बाहर हो गई थी इसीलिए नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो से कोई फायदा नहीं होगा।
https://twitter.com/MCCOfficial/status/1590310263215255552
अगर ऑन फिल्ड अंपायर देते नो बॉल, तो हो जाते रन आउट
मोहम्मद रिजवान जब कैच आउट हुए थे तब अंपायर ने नो बॉल चेक करने के लिए थर्ड अंपायर की मदद ली थी जिसमें इसे नो बॉल नहीं करार दिया गया। लेकिन अगर ऑन फिल्ड अंपायर सीधे नो बॉल का इशारा कर देते तो रिजवान रनआउट हो सकते थें क्योंकि फिर गेंद कैच से पहले डेड नहीं मानी जाती और खेल में रहती। एमसीसी ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा है कि नो बॉल को डेड करार देने का जो नियम हैं वो थर्ड अंपायर के निर्णय पर लागू नहीं होता।
अभी पढ़ें – IND vs ENG Live Update: भारतीय टीम को लगा पहला झटका, केएल राहुल 5 रन बनाकर आउट
https://twitter.com/MCCOfficial/status/1590310267254378496
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां को दिया करारा जवाब
14 mins agoफिर होगा IND vs PAK मुकाबला, U19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान
38 mins agoकुसल मेंडिस चुने गए श्रीलंका टेस्ट टीम के नए कप्तान, बोर्ड का बड़ा फैसला
51 mins ago‘भुवनेश्वर पर कोई एहसान नहीं किया’, वसीम जाफर ने सेलेक्टर्स को दिया जवाब
1 hr agoकब होगी मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी? आर अश्विन ने दिया बड़ा अपडेट
1 hr agoश्रीलंका को बड़ा झटका, धनंजय डी सिल्वा ने अचानक छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी
1 hr agoनाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि
2 hrs agoभारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines