नई दिल्ली: T20 वर्ल्ड कप का आगाज रविवार को क्वालिफायर मुकाबलों से हुआ। सोमवार को क्वालिफायर मुकाबलों के साथ ही भारत-ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच वार्मअप मैच खेले जाएंगे। इस बीच पाकिस्तान की टीम के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रविवार को पुष्टि की है कि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप अभ्यास मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। रविवार को शाहीन अफरीदी और फखर जमां ब्रिस्बेन में टीम में शामिल हुए। यहां इन खिलाड़ियों को देखकर पूरी टीम यूनिट खुशी से झूम उठी।
मैदान पर वापसी के लिए तैयार
22 वर्षीय शाहीन अफरीदी को जुलाई में टेस्ट मैच के दौरान दाहिने घुटने में लिगामेंट की चोट के बाद से बाहर कर दिया गया था। वह चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ एशिया कप और घरेलू श्रृंखला से भी नदारद रहे थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने रीहैब में काफी मेहनत की और मैदान पर वापसी के लिए तैयार हो गए। अब वह आखिरकार तीन महीने बाद मैदान पर लौटेंगे। जिससे पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप में मजबूती मिलेगी।
40 टी 20 मैचों में 47 विकेट
अफरीदी ने 40 टी 20 मैचों में 47 विकेट लिए हैं। वह पाकिस्तान के सेट-अप के लिए महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी तेज गति से गेंदबाजी और ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उछाल की क्षमता से पाक टीम को इन परिस्थितियों में काफी मदद मिलेगी।
पाकिस्तान को भारत, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और दो क्वालीफायर टीमों के साथ विश्व कप के ग्रुप 2 में रखा गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में शाहीन अफरीदी का खेलना तय माना जा रहा है। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दो क्वालीफायर टीमों को ग्रुप 1 में रखा गया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
5 mins agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
2 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
11 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
12 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
12 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
13 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines