T20 World Cup 2022 PAK vs BAN: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच खेला गया। ये नॉकआउट मुकाबले की तरह ही था और इसमें पाकिस्तान ने बांग्लादेश को धूल चटाते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) अपने गुस्से और गलत आउट दिए जाने को लेकर दिन भर चर्चाओं में रहें। मैच के दौरान एक समय तो वे इतना क्रोधित हो गए कि उन्होंने टोपी ही मैदान पर फेंक दी और अंपायर से भी बहस करने लग गए।
अभी पढ़ें – Breaking: बलात्कार के आरोपों के बीच दनुष्का गुणथिलाका क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित
ये हैं पूरा मामला
दरअसल ये वाक्या पाकिस्तान की बैटिंग के 12वें ओवर के दौरान हुआ। इबादत हुसैन ने ओवर की चौथी गेंद को फुलर साइड पर पिच किया। बल्लेबाज मोहम्मद नवाज शॉट खेलने से चूक गए। गेंद पैड पर हिट होते ही फील्डर के पास चली गई। फील्डर नसुम अहमद ने जैसे ही पाकिस्तान के खिलाड़ियों को रन लेते हुए देखा उन्होंने स्टंप्स पर निशाना लगाने के लिए गेंद को तेजी से फेंका।
नवाज क्रीज से काफी दूर थे अगर डायरेक्ट हिट लगता तो फिर उनका आउट होना तय था। हालांकि, नसुम विकेटों को निशाना बनाने से चूक गए और इस प्रक्रिया में, गेंद बाउंड्री रोप की ओर चली गई क्योंकि कोई भी बैकअप फील्डर नहीं था ऐसे में शाकिब अल हसन को आउट ऑफ कंट्रोल होकर निराशा में अपनी टोपी फेंकते हुए देखा गया।
रिव्यू लेना चाहते थे शाकिब लेकिन समय निकल गया
इस दौरान शाकिब को ऑनफील्ड अंपायर से बहसबाजी करते हुए भी देखा गया था। शाकिब अल हसन रिव्यू लेने चाहते थे लेकिन, शायद रिव्यू लेने का टाइम खत्म हो गया था जिसके चलते अंपायर ने उनके रिव्यू को अमान्य घोषित कर दिया। शाकिब अल हसन और ऑनफील्ड अंपायर के बीच लंबी बातचीत होते हुए भी देखा गया था।
आउट होने के बाद मैदान पर ही खड़े रहे शाकिब
बता दें कि इससे पहले भी मैच में लैग बाय आउट दिए जाने के बाद शाकिब ने तुरंत डीआरएस का उपयोग किया लेकिन उसमें भी थर्ड अंपायर ने गलती करते हुए गेंदबाज का पक्ष लिया और शाकिब को आउट करार दे दिया जिसके बाद वे कुछ देर तक अंपायर को घूरते हुए क्रीज पर ही खड़े रहे और मैदान छोड़ने से इंकार कर दिया। बाद में अंपायर की समझाइश पर वे पैवेलियन लौटे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
16 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
1 hr agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
10 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines