PAK vs BAN: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में लीग मैच के आखिरी दिन दूसरा मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने बल्लेबाजी का फैसला किया है। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है। मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेला जा रहा है।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद रिजवान (डब्ल्यू), बाबर आजम (सी), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): नजमुल हुसैन शांतो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, नूरुल हसन (डब्ल्यू), मोसादेक हुसैन, तस्कीन अहमद, नसुम अहमद, एबादोट हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान
PAK vs BAN: जो जीता वो पहुंचेगा सेमीफाइनल में
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। साउथ अफ्रीका के हारने के बाद वह सिर्फ 5 पाइंट पर ही रह गई है। वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही टीमों के 4-4 प्वाइंट है अगर इस मैच में जो भी जीतेगा वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
PAK vs BAN हेड टू हेड रिकॉर्ड
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अब तक टी 20 के कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें पाकिस्तान ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। बांग्लादेश को सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत मिली है। हालांकि उलटफेर संभव है। यदि पाकिस्तान इस मैच को जीतती है तो वह सेमीफाइनल के लिए सिलेक्ट हो जाएगी वहीं बांग्लादेश भी जीतकर सेमीफाइनल के लिए सिलेक्ट हो जाएगी।
कैसी है पिच और वेदर
मौसम की रिपोर्ट के अनुसार, 6 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर का तापमान दिन में 26 डिग्री सेल्सियस और रात में 17 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और रात में साफ रहेगा। बारिश की संभावना रात में सिर्फ 1% है। चूंकि मैच सुबह खेला जाएगा, इसलिए मैच पर बारिश का असर नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया का एडिलेड स्टेडियम T20I में औसत स्कोरिंग मैदान है। T20I में स्टेडियम में पहली पारी का औसत 154 है जबकि दूसरी पारी का औसत कुल 142 है। स्टेडियम ने अब तक 10 T20I खेलों की मेजबानी की है।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
7 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
8 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines