NZ vs PAK T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच बुधवार को खेला जाएगा। ये मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। मैच सिडनी में खेला जाना है और इसके लिए दोनों ही टीमें मैदान पर प्रेक्टिस के लिए पहुंच गई हैं। न्यूजीलैंड टीम की बात करें तो वह अपने ग्रूप में 7 अंकों के साथ टॉप करके सेमीफाइनल में पहुंची हैं। वहीं पाकिस्तान चमत्कारी रूप से 6 अंकों के साथ ग्रूप में दूसरे नंबर पर रहकर यहां पर पहुंची हैं।
NZ vs PAK Head to Head: पाकिस्तान का दबदबा
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों की बात करें तो यहां पर पाकिस्तान का पड़ला भारी नज़र आता हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 28 टी20 मैच खेले गए हैं जिनमें से पाकिस्तान ने ने 17 मैच जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड के हाथ 11 जीत लगी है।
NZ vs PAK in T20 World Cup 2022: पाकिस्तान ने जीते 80 प्रतिशत मैच
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम की बात करें तो दोनों टीमें टी20 विश्व कप के इतिहास में अभी तक कुल 6 बार भिड़ी हैं। यहां पाकिस्तान की टीम का पलड़ा भारी है। पाकिस्तान ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है वहीं इंग्लैंड की टीम ने 2 मैचों में बाजी मारी है। दोनों टीमें टी20 विश्व कप में 2007 में पहली बार आमने सामने हुई थीं जहां पाकिस्तान 6 विकेट से विजयी रहा था।
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड में जीती थी ट्राई सीरीज
टी20 वर्ल्ड कप 2022 से ठीक पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज खेली गई थी जिसमें पाकिस्तान की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को फाइनल में हरा दिया था। इस सीरीज में मोहम्मद रिजवान ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जमकर पीटा था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
38 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines