Siddharth Sharma
Read More
IND vs ENG: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाने वाला हैं। ये मैच जीतकर दोनों ही टीमें फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ना चाहेगी। वहीं ये मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल मैदान में खेला जाने वाला हैं। मैच अभी शुरू भी नहीं हुआ है लेकिन कई एक्सपर्ट्स ने पहले ही ये अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि कौन फाइनल में जाएगा। इसी कड़ी में भारतीय टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने बताया है कि उनके मुताबिक कौन फाइनल खेल सकता हैं।
पाकिस्तान ने बुधवार को पहले सेमीफाइनल में पिछले टूर्नामेंट की उप विजेता टीम न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। अब दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला आज होगा, जब भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना होगा।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: आंकड़ों में कौन सी टीम का पलड़ा भारी? जानिए क्या है इंग्लैंड टीम की सबसे बड़ी ताकत..
भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट लाइव’ पर कहा, ”निश्चित तौर पर यह (भारत-पाकिस्तान फाइनल) हो सकता है। पाकिस्तान फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है और अब भारत को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।”
वहीं भारत और इंग्लैंड के मैच से पहले भारतीय टीम के स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय टीम को टिप्स दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ”उन्हें (भारत को) अगर इंग्लैंड को हराना है तो कल अपना ‘ए’ स्तर (हर विभाग में सर्वश्रेष्ठ) का खेल दिखाना होगा। इस मैदान पर भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर आज के विकेट की तरह का विकेट होता है तो निश्चित तौर पर यह भारत के अनुकूल होगा।”
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
भारतीय समय के मुताबिक भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाला ये मैच दोपहर को 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस 1 बजे होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।