T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है और सेमीफाइनल के लिए टीमों का चयन भी हो चुका है। वर्ल्ड कप से पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया हर किसी की फेवरेट मानी जा रही थी लेकिन टीम ने उस स्तर का परफार्मेंस नहीं दिया और वह सेमीफाइनल में भी अपनी जगह नहीं बना सकीं। टीम के अचानक टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद एरोन फिंच एंड कंपनी को हर तरफ से आलोचना सुननी पड़ रही है। इसी कड़ी में टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने टीम को लेकर बड़ा बयान दिया हैं।
टीम ने अभी तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया- माइकल क्लार्क
आयरलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बावजूद, ऑस्ट्रेलिया अपने प्रदर्शन में ज्यादा आश्वस्त नहीं थे, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने ग्रुप 1 को नकारात्मक रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर समाप्त कर दिया। क्लार्क ने बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफास्ट रेडियो शो में कहा, ‘मुझे लगता है कि सामान्य रूप से ऑस्ट्रेलियाई, सबसे अधिक दबाव में खेल रहे थे और हम हारने से नहीं डरते। फिर भी हमने इस विश्व कप टीम में एक मजबूत टीम को चुना, जो अभी तक सबसे खराब क्रिकेट खेली है।’
आयरलैंड और अफगानिस्तान को ज्यादा अंतर से हराना था
माइकल क्लार्क ने टीम के प्रदर्शन पर तो सवाल उठाए ही लेकिन वे सबसे ज्यादा निराश आयरलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ मिली कम रनों की जीत पर दिखे। उनके मुताबिक आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ 35 रनों की जीत बेहद कम थी और अफगानिस्तान के सामने भी बड़े अंतर से टीम को जीतना चाहिए था। वहीं उन्होंने टीम से चयन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ मिचेल मार्श को ड्रॉप करना गलत था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
11 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines