नई दिल्ली: क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है। इसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है। दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम वेस्ट इंडीज क्वालिफायर से ही बाहर हो चुकी है तो वहीं जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को शिकस्त देकर उसकी वर्ल्ड कप में बने रहने की चुनौती बढ़ा दी है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश ने भी पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है। यदि पाकिस्तान का एक मैच भी धुला, तो उस पर दोहरी मार पड़ सकती है।
साउथ-अफ्रीका के पास सेमीफाइनल की संभावना
बारिश की वजह से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का भी मैच नहीं हो सका है। जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका का मैच भी धुल गया था। ऐसे में जिम्बाव्वे और साउथ अफ्रीका के बीच एक-एक पॉइंट बांट दिए गए थे। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे 3-3 पॉइंट के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि साउथ अफ्रीका की नेट रन रेट प्लस (+5.200) काफी अच्छी है। ऐसे में उसके पास सेमीफाइनल में पहुंचने की पूरी संभावना है।
अभी पढ़ें – PAK vs ZIM: पाकिस्तान की हार के बाद सेलेक्टर्स पर आग बबूला हुआ ये बॉलर…बोला- ‘रमीज राजा को निकालो’
यदि बारिश से धुले मैच…
वहीं पाकिस्तान की बात करें तो टीम दो मैचों में हार के बाद 0 पॉइंट और -0.050 की नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर है। ऐसे में यदि पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अगले तीनों मैच बारिश की वजह से धुल जाते हैं और तीनों टीमें उससे आगे अगले दो मुकाबले भी जीत जाती हैं तो भी पाकिस्तान की टीम बाहर हो सकती है।
पाकिस्तान समेत साउथ अफ्रीका और जिम्बाव्वे के लिए एक मैच बारिश से धुलने और दो मैच जीतने के बाद ये समीकरण ऐसे बन सकते हैं…पाकिस्तान 5 पॉइंट, साउथ अफ्रीका 8 पॉइंट और आगे 8 पॉइंट…यदि इन मैचों में बड़ी जीत दर्ज नहीं हुईं तो नेट रन रेट की भूमिका भी खत्म हो जाएगी। ऐसे में साउथ अफ्रीका जिम्बाव्वे और पाकिस्तान को पछाड़ सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। यदि तीनों टीमें अपने अगले मुकाबले जीतती हैं तो पाकिस्तान के 6, साउथ अफ्रीका के 9 और जिम्बाव्वे के 9 पॉइंट हो जाएंगे, ऐसे में भी पाकिस्तान बाहर हो जाएगी।
अभी पढ़ें – PAK vs ZIM: बाबर को कहा था ओपनिंग मत करो…पाकिस्तान की हार के बाद वसीम अकरम का बड़ा खुलासा
पाकिस्तान सेमीफाइनल में इस तरह कर सकती है क्वालिफाई
पाकिस्तान का अगला मैच नीदरलैंड से 30 अक्टूबर, साउथ अफ्रीका से 3 नवंबर और 6 नवंबर को बांग्लादेश से है। यदि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में क्वालिफाई करना है तो सबसे पहले अपने बाकी के तीनों मैच जीतने होंगे। दूसरा उसे इन मुकाबलों को बेहतर नेट रन रेट के लिए बड़े अंतर से जीतना होगा। तीसरा पाकिस्तान को उम्मीद करनी होगी कि जिम्बाव्वे और साउथ अफ्रीका अपने कम से कम दो मुकाबले हार जाएं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
30 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
34 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines