IND vs ZIM:ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और जिम्बाब्वे के खिलाफ 187 रनों का लक्ष्य रखा। ये मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका की हार के बाद भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं जिम्बाब्वे पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
केएल राहुल ने खेली दमदार पारी
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत दमदार रही। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जल्दी गिर गया लेकिन इसके बावजूद ओपनर केएल राहुल ने पारी को संभाले रखा। केएल राहुल ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए मात्र 35 गेंदों पर 51 रन बना दिए। केएल राहुल ने इस पारी में हर तरफ शॉट्स खेले और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की दमदार पिटाई की।
गगनचुंबी छक्के से पूरा किया अर्धशतक
13वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने सिकंदर रजा की गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। रजा ने जैसे ही गेंद फेंकी केएल ने उसे पड़ लिया और सीधे बैट से खेलते हुए सामने की ओर छक्का जड़ दिया। केएल के इस छक्के को देखकर गेंदबाज भी हैरान हो गया। वहीं मैदान में मौजूद दर्शकों को आनंद आ गया। हालांकि अगली ही गेंद पर वह कैच आउट हो गए।
आढ़े बल्ले से बर्न की गेंद पर जड़ा छक्का
केएल राहुल ने मैच के आंठवे ओवर में भी एक और दमदार छक्का जड़ा और रन के मीटर के आगे बढ़ाया। बर्ल की गेंद पर उन्होंने झुककर तेढ़े बैट से बॉल को जोरदार तरीके से हिट किया और उसे बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। वहीं केएल यही नहीं रुके उन्होंने अगली गेंद पर भी एक दमदार चौका जड़ दिया।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
57 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines