IND vs ENG T20 World Cup 2022 Semi Final: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 169 का लक्ष्य रखा जिसे इंग्लैंड ने आसानी से हासिल कर लिया। भारतीय टीम एक भी विकेट नहीं गिरा सकीं और 10 विकेट से हार गई।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: कौन-सी टीम खेलेगी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल? इस दिग्गज की भविष्यवाणी हुई सच
IND vs ENG Semi Final Live Updates: यहां देखें पल-पल की अपडेट
- 10 विकेट से जीता इंग्लैंड, भारतीय टीम की सबसे शर्मनाक हार
- इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू, जोस बटलर और एलेक्स हेल्स क्रीज पर मौजूद
- हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर 156-4
- विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर 136-3
- 15 ओवर बाद भारत का स्कोर 100 के पार, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या क्रीज पर मौजूद
- भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव आदिल रशिद की गेंद पर आउट
- भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका, कप्तान रोहित शर्मा क्रिस जॉर्डन की गेंद पर 27 रन बनाकर आउट
- भारतीय टीम को लगा पहला झटका, केएल राहुल क्रिस वोक्स की गेंद पर 5 रन बनाकर आउट
- भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू, रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद
इस मैच में इंग्लैंड की टीम में दो बदलाव किए गए हैं वहीं भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। इंग्लैंड की टीम के डेविड मलान और मार्क वुड चोटिल होकर बाहर हो गए हैं वहीं उनकी जगह क्रिस जॉर्डन और फिल सॉल्ट को शामिल किया गया हैं।
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, रोहित शर्मा (सी), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (w/c), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद
भारतीय टीम का ऑलराउंड परफॉर्मेंस
भारत की बात करें तो टीम ने अब तक बेहतर प्रदर्शन किया हैं। टीम ने ग्रूप स्टेज में 5 में से 4 मैच जीते थे और उसे सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम की ओपनिंग जोड़ी हालांकि अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं और भारत को उम्मीद होगी की आज रोहित शर्मा और केएल राहुल अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे। वहीं विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव भी खतरनाक फॉर्म में नजर आ रहे हैं। गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह ने अपनी यॉर्कर से सभी को चौंकाया हैं।
इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी दमदार
इंग्लैंड टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रूप स्टेज में दूसरी पोजिशन पर रही थी। टीम ने अब तक दमदार क्रिकेट खेला हैं। टीम की सबसे बड़ी मजबूती उनकी ओपनिंग जोड़ी है जो कि धमाकेदार फॉर्म में हैं। जॉस बटलर का बल्ला खूब बोल रहा है और भारतीय टीम चाहेगी की जल्द ही विकेट लेकर इसे तोड़ दिया जाए। वहीं मार्क वूड और डेविन मलान के खेलने पर संशय के चलते टीम को थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: इंग्लैंड ने तोड़ा टीम इंडिया का सपना…रोहित शर्मा के यह 3 फैसले पड़ गए भारी…जानें
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
24 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines