IND vs BAN: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज भारत और बांग्लादेश के बीच ए़डिलेड में मैच खेला जाएगा। इस मैच को जीतना भारत के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी की बदौलत उसकी सेमीफाइनल में जाने की राह आसान होगी। मैच से पहले से ही लगातार ये कयास लगाए जा रहे थे कि बारिश के कारण इसमें खलल होगा लेकिन फैंस के लिए एडिलेड से खुशखबरी सामने आई है।
Adelaide Live Weather Update: बारिश रुकी, आसमान में बादल मौजूद
बीते कुछ दिनों से एडिलेड में लगातार बारिश हो रही थी लेकिन अब मौसम ने वहां अंगड़ाई ले ली है और शहर में सुबह से ही बारिश नहीं हुई है और मौसम पहले से काफी बेहतर हो गया है। हालांकि, बारिश के कारण ठंड जरूर बढ़ गई है लेकिन, आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की आशंका भी नहीं है। आसमान में बादल होने के चलते शहर में धूप नहीं निकली है और अगर हवा तेज चलती है तो हल्की फुल्की बारिश हो सकती है लेकिन भीषण बारिश की आशंका नहीं होने के चलते यै मैच हो सकता है।
भारतीय टीम को इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। जबकि बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को हराया है। ये मैच भारतीय समयानुसार 1:30 बजे शुरू होगा वहीं टॉस 1 बजे होगा। भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी अच्छी चल रही है लेकिन उसका टॉप ऑर्डर अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है।
बांग्लादेश टीम के तरफ से अभी तक खेले गए तीनों मुकाबलों में तस्कीन अहमद काफी अच्छी लय में नजर आए हैं इस मैच में बांग्लादेश टीम को लिटन दास, शाकिब अल हसन जैसे खिलाड़ियों से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद है। दोनों टीमें इस करो या मरो मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा मैच?
भारतीय समय के मुताबिक भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाला ये मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
14 mins agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
6 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines