IND vs BAN: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज भारतीय टीम अपना चौथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। ये मैच ऑस्ट्रेलिया के ए़डिलेड में खेला जाएगा। इस मैच को जीतना भारत के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी की बदौलत उसकी सेमीफाइनल में जाने की राह आसान होगी।
अभी पढ़ें – IND vs BAN: क्या बारिश बनेगी भारतीय टीम के लिए विलेन? यहां देखें एडिलेड के मौसम का लाइव अपडेट
टीम को इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। जबकि बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को हराया है। ये मैच भारतीय समयानुसार 1:30 बजे शुरू होगा वहीं टॉस 1 बजे होगा। भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी अच्छी चल रही है लेकिन उसका टॉप ऑर्डर अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है।
बांग्लादेश टीम के तरफ से अभी तक खेले गए तीनों मुकाबलों में तस्कीन अहमद काफी अच्छी लय में नजर आए हैं इस मैच में बांग्लादेश टीम को लिटन दास, शाकिब अल हसन जैसे खिलाड़ियों से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद है। दोनों टीमें इस करो या मरो मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा मैच?
भारतीय समय के मुताबिक भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाला ये मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।
अभी पढ़ें – Syed Mushtaq Ali Trophy: कौन है वो गेंदबाज, जिसने फाइनल ओवर में 2 विकेट चटकाकर मचा दिया कोहराम
फ्री में कैसे देखें पूरा मैच ?
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे इस मैच को फ्री में देखने के लिए आपकों टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल को खोलना होगा। ये चैनल फ्री डिश में भी उपलब्ध हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines