हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2022: ICC ने सेमीफाइनल से पहले जारी की चारों कप्तानों के साथ ट्रॉफी की तस्वीर, विश्व कप के सबसे करीब कौन?

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 Semi Final

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। वर्ल्ड कप ट्रॉफी को अपने हाथ में उठाते फेवरेट क्रिकेटर्स को देखने का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। वर्ल्ड कप के तहत बुधवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच से पहले ICC ने फैंस के सामने बज क्रिएट कर दिया है। दरअसल, आईसीसी ने ट्रॉफी के साथ चारों कप्तानों की तस्वीर जारी की है। इसमें न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और भारत के कप्तान रोहित शर्मा सबसे आगे हैं, जबकि रोहित के पीछे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और उनके पास इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर नजर आ रहे हैं।

अभी पढ़ें – IND vs ENG: कप्तान रोहित शर्मा ने एडिलेड की पिच का लिया जायजा, बताया इंग्लैंड के खिलाफ कहां खेलेंगे शॉट, देखें वीडियो

विज्ञापन

कमेंट्स की आई बाढ़

इस फोटो के जारी होते ही क्रिकेट फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। ज्यादातर कमेंट्स टीम इंडिया के प्रशंसकों के हैं, जो भारतीय टीम को एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतते देखना चाहते हैं। एक यूजर ने कहा- ट्रॉफी के पास भारतीय कप्तान- वाह…टीम इंडिया जीतेगी वर्ल्ड कप।

वहीं किसी ने कहा- आईसीसी ने हिंट दे दिया है। वर्ल्ड कप का फाइनल इंडिया-न्यूजीलैंड होने जा रहा है। एक यूजर ने न्यूजीलैंड के विश्व कप जीतने का कमेंट डाला तो दूसरे ने कहा- इंडिया जीतेगी। धक-धक हो रेला है। वहीं पाकिस्तान के फैंस ने भी कमेंट कर कहा है कि इस बार बाबर आजम खिताब लेकर जाने वाले हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – PAK vs NZ: ट्राय सीरीज का फाइनल हार गए- अब कांटे की टक्कर देंगे, सेमीफाइनल से पहले केन विलियमसन का बड़ा बयान

विश्व-कप के सबसे करीब रोहित शर्मा-केन विलियमसन क्यों?

इस तस्वीर के जारी होने के बाद कुछ क्रिकेटप्रेमियों ने ये सवाल भी किया है कि आखिर विश्व-कप के सबसे नजदीक रोहित शर्मा और केन विलियमसन ही क्यों हैं जबकि चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं। दरअसल, इस सवाल का जवाब है कि दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में नंबर 1 पर हैं। ग्रुप 1 में न्यूजीलैंड 7 पॉइंट्स और +2.113 की नेट रन रेट के साथ टॉप पर है, तो वहीं दूसरी ओर ग्रुप 2 में टीम इंडिया 8 पॉइंट्स और +1.319 की नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है।

विज्ञापन

इसी ग्रुप में पाकिस्तान 6 पॉइंट और +1.028 की नेट रन रेट के साथ दूसरे और ग्रुप 1 में इंग्लैंड 7 पॉइंट +0.473 की NRR के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी दो टीमें फाइनल का रास्ता तय करती हैं।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola