नई दिल्ली: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच मंगलवार को टी 20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में इंग्लैंड ने 20 रनों से जीत दर्ज की। इसके बाद ग्रुप 1 में पॉइंट्स टेबल की स्थिति लगभग साफ हो गई है। सभी टीमों के 4-4 मैच हो चुके हैं और अब एक-एक मैच ही बाकी है। न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल को लेकर कांटे की टक्कर दिख रही है। चार मैच बाद टेबल में तीनों टीमों के 5-5 अंक हो चुके हैं। हालांकि न्यूजीलैंड की स्थिति काफी बेहतर है। उसके पास +2.233 की नेट रन रेट है। इंग्लैंड के पास +0.547 और ऑस्ट्रेलिया के पास -0.304 की नेट रन रेट है। घाटे में चल रही ऑस्ट्रेलिया की टीम किस तरह क्वालिफाई कर सकती है आइए जानते हैं…
तीनों मुकाबले अहम
न्यूजीलैंड का अगला मुकाबला आयरलैंड से 4 नवंबर को है। इस मैच में बेहतरीन लय में दिख रही न्यूजीलैंड जीत दर्ज कर सकती है। ये जीत दर्ज करते ही न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है क्योंकि उसके पास सबसे बेहतर रन रेट है। वहीं इंग्लैंड का अगला मैच 5 नवंबर को श्रीलंका से है। जबकि ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला 4 नवंबर को अफगानिस्तान से है। ऑस्ट्रेलिया को फिंच की कमी महसूस हो सकती है क्योंकि वह गंभीर रूप से हुए चोटिल हो गए हैं। वह शेष मैच खेल पाएंगे या नहीं इस पर भी सस्पेंस बना है। यदि इन तीन मैचों में से एक में भी उलटफेर होता है तो न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को नुकसान होना तय है।
https://twitter.com/ICC/status/1587412027932303362
ऑस्ट्रेलिया का बिगड़ सकता है खेल
अफगानिस्तान पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है क्योंकि उसके पास दो ही अंक हैं, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया का खेल बिगाड़ सकती है। यदि इस मैच में अफगानिस्तान बड़ी जीत दर्ज करती है तो ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर हो सकती है क्योंकि उसके पास माइनस में रन रेट है। ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में क्वालिफाई करना है तो अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। तब ही वह नेट रन रेट बेहतर कर सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर सकती है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए ये रेस काफी चुनौतीपूर्ण है। वहीं आयरलैंड-न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करती है तो उसके पांच अंक जरूर होंगे, लेकिन उसकी खराब नेट रन रेट आड़े आ जाएगी। ऐसे में भले ही आयरलैंड खुद क्वालिफाई न कर पाए लेकिन न्यूजीलैंड की चुनौती बढ़ सकती है। श्रीलंका और इंग्लैंड का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है क्योंकि श्रीलंका के पास वापसी करने का आखिरी मौका है। यदि श्रीलंका इस मैच को जीत लेती है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल की दावेदार बन सकती है। हालांकि इंग्लैंड को हराना आसान नहीं होगा।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: ‘इन 2 मजबूत टीमों के बीच होगा फाइनल’…मिताली राज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
इस तरह क्वालिफाई कर सकती है ऑस्ट्रेलिया
ग्रुप 1 में नेट रन रेट की भूमिका बढ़ गई है। ऑस्ट्रेलिया को अब सेमीफाइनल में क्वालिफाई करना है तो अफगानिस्तान के खिलाफ हर हाल में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। उदाहरण के तौर पर यदि ऑस्ट्रेलिया पहले खेलते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाती है तो उसे अफगानिस्तान को 100 से पहले ही रोकना होगा। इससे उसे 4.0 की नेट रन रेट मिल जाएगी। जबकि अफगानिस्तान पहले ही खेलती है और 150 रन बनाती है तो इस लक्ष्य का पीछा कम से कम ओवर में करना होगा। इससे ऑस्ट्रेलिया अपनी नेट रन रेट बेहतर कर सेमीफाइनल की दावेदार बन जाएगी। निश्चित तौर पर ग्रुप 1 के अगले तीन मुकाबले रोमांचक होंगे। देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी दो टीमें क्वालिफाई करेंगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
36 mins agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
8 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
9 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
9 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
9 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
10 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
10 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
10 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines