T20 world cup 2022 Final: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल की तस्वीर अब साफ हो गई है। 13 नवंबर को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में फाइनल खेला जाएगा। पाकिस्तान जहां न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा है तो वहीं इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया है। फाइनल से पहले मेलबर्न से एक बुरी खबर आई है, जो मैच का किरकिरा कर सकती है।
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में होने वाले फाइनल मुकाबले में करीब एक लाख फैंस के पहुंचने की संभावना है, लेकिन बुरी खबर यह है कि फाइनल मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में कौन-सी टीम चैंपियन बनेगी, आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
मेलबर्न में 95 फीसदी बारिश की संभावना
13 नवंबर को टी 20 विश्वकप 2022 का फाइनल खेला जाना है। इस दिन मेलबर्न में 95 फीसदी बारिश की संभावना है। हालांकि आईसीसी ने फाइनल मैच के लिए लिए रिजर्व-डे भी रखा है। इसके बाद भी अगर 14 नवंबर को बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाता है, तो नियम के अनुसार दोनों ही टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: बटलर ने दौड़कर ले लिए 4 रन, शमी की खराब फील्डिंग पर भड़क गए रोहित शर्मा, देखें वीडियो
नियम के तहत 10 ओवर का खेल होना जरूरी
टी 20 विश्व कप 2022 के लिए आईसीसी ने नॉकआउट के लिए नए नियम बनाए हैं। जिसके तहत सुपर-12 के दौरान बारिश होने पर मैच के रिजल्ट के लिए दोनों टीमों का 5-5 ओवर बल्लेबाजी करना जरूरी है, लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल के लिए कम से कम 10-10 ओवर दोनों के लिए खेलना जरूरी है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
59 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines