PAK vs ENG T20 World Cup 2022 Final: ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) अब अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच गया हैं और रविवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच खेला जाने वाला हैं। इंग्लैंड जहां भारतीय टीम को बुरी तरह से मात देकर फाइनल में पहुंची हैं वहीं पाकिस्तान न्यूजीलैंड को करारी हार देकर खिताबी मुकाबले तक पहुंची हैं। गुरुवार को सेमीफाइनल में हार के बाद भारतीय टीम को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी ट्रोल किया था और एक ट्वीट किया था जिसपर आज पाक कप्तान बाबर आजम ने जवाब दिया हैं।
पाकिस्तानी पीएम ने किया था ये ट्वीट
भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारतीय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर ने तूफान मचाते हुए 16 ओवर में ही 10 विकेट से जीत दिला दी। वहीं इसी तरह 2021 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने 152 पर शून्य विकेट पर भारत को हराया था जिसपर पीएम शाहबाज शरीफ ने ट्वीट किया था और लिखा था कि ‘तो, इस रविवार को 152/0 vs 170/0, टी20 वर्ल्ड कप।’
बाबर आजम ने दिया ये जवाब
शाहबाज शरीफ का ट्वीट इतना वायरल हुआ कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच से पहले बाबज आजम की प्रेस कॉन्फ्रेन्स में भी इसे जुड़ा सवाल पूछ लिया गया। बाबज आजम से एक रिपोर्टर ने जब इस पर सवाल किया तो उन्होंने जवाब में लिखा, ‘हमारे ऊपर कोई दबाव नहीं है, लेकिन मैं माफी चाहूंगा क्योंकि मुझे इस ट्वीट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन हां ये बात जरूर है कि हम विरोधी टीम के खिलाफ अपना बेस्ट करने की कोशिश करेंगे।’
हमारी टीम बाघों की तरह लड़ी है- बाबर आजम
फाइनल मुकाबले से पहले बाबर आजम ने ये भी कहा कि ‘इसमें कोई शक नहीं कि 1992 और इस विश्व कप में समानताएं हैं। हम ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे। मेरे लिए इस टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। हम अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे और खिताब जीतने का प्रयास करेंगे। कोई बात नहीं हमने अच्छी शुरुआत नहीं की। लेकिन जिस तरह टीम वापस आई हम बाघों की तरह लड़े।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines