AUS vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और पिछले साल की रनर-अप न्यूजीलैंड के बीच मैच खेल गया ।इस मैच में पहले बेटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने धमाकेदार शुरूआत की और ऑस्ट्रेलिया को 201 रनों का विशाल लक्ष्य दिया जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 117 रन ही बना पाई और 89 रनों से हार गई। ऑस्ट्रेलिया 17.1 गेंद पर ही ऑलआउट हो गई।
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने दिखाया दमखम
201 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शुरुआत में ही विकेट गंवा दिए और आगे भी कोई भी पारी को संभाल नहीं पाया और टीम ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन ग्लेन मेक्सवेल ने बनाए। जबकि न्यूजीलैंड की गेंदबाजी दमदार रही। टीम की तरफ से मिचेल सेंटनर और टीम साउदी ने 3-3 विकेट झटके ।
फिन एलन ने खेली ताबड़तोड़ पारी
न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत में डेविड कॉन्वे के साथ बेटिंग करने उतरे फिन एलन ने आते ही ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी की कमर तोड़ दी और हर बॉलर की धुलाई की। उन्होंने 16 गेंदो पर 262 की स्ट्राइक रेट से 42 रना बनाए। इस पारी में उन्होंने कई बेहतरीन शॉट्स खेले। उनकी ही बल्लेबाजी के ही बदौलत टीम का स्कोर 8 ओवर में ही 80 रन का आंकड़ा छूं लिया था। उनकी पारी को आखिरकार जॉश हेजलवुड ने क्लीन बोल्ड कर समाप्त किया।
डेविड कॉन्वे ने खेली धूंधाधार पारी
वहीं न्यूजीलैंड को इस स्कोर तक ले जाने में सबसे ज्यादा योगदान डेविड कॉन्वे का रहा। ओपनिंग करने आए कॉन्वे अंत तक टीके रहे और टीम के स्कोर को आगे की ओर बढ़ाते रहे। उन्होंने 58 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में कई चौके और छक्के भी जड़े और ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी को पस्त कर दिया। कॉन्वे ने एक दो रन भी खुब दौड़े और बड़े मैदान का फायदा उठाया।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): एरोन फिंच (c), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (wk), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे (wk), फिन एलन, केन विलियमसन (c), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines