AUS vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और पिछले साल की रनर-अप न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बेटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। टीम ने पहले ओवर में ही 14 रन बना लिए थे। जिसमें ओपनर फिन एलेन का काफी योगदान रहा।
फिन एलेन ने खेली ताबड़तोड़ पारी
डेविड कॉन्वे के साथ बेटिंग करने उतरे फिन एलेन ने आते ही ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी की कमर तोड़ दी और हर बॉलर की धुलाई की। उन्होंने 16 गेंदो पर 262 की स्ट्राइक रेट से 42 रना बनाए। इस पारी में उन्होंने कई बेहतरीन शॉट्स खेले। जिसमें सबसे शानदार था मार्केस स्टॉयनिस के खिलाउ 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर। जब वे गुड लैंथ की गेंद पर आगे बढ़े और दमदार छक्का जड़ दिया जिसे देखकर स्टॉयनिस भी दंग रह गए।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): एरोन फिंच (c), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (wk), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे (wk), फिन एलन, केन विलियमसन (c), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
पिछले साल वर्ल्ड कप के फाइनल में हुई थी भिड़ंत
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें पिछली बार 2021 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दुबई में आमने सामने हुई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी। दोनों फिर एक साल के अंदर ही टी20 विश्व कप में भिड़ेंगी। न्यूजीलैंड को इस सप्ताह की शुरुआत में ब्रिस्बेन में भारत के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलना था लेकिन बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो गया था। वही ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने वार्म-अप मैच खेला था जो कि वो हार गई थी।
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
20 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines