T20 World Cup 2022: सुपर 12 के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी न्यूजीलैंड, यहां देख सकेंगे लाइव

T20 World Cup 2022 AUS vs NZ

T20 World Cup 2022 AUS vs NZ

AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज सुपर 12 का पहला मुकाबला खेला जाने वाला है। ये मैच गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और पिछले साल की रनर-अप न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सुपर 12 मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 से खेला जाएगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12:00 बजे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल वर्ल्ड कप के फाइनल में हुई थी भिड़ंत

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें पिछली बार 2021 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दुबई में आमने सामने हुई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी। दोनों फिर एक साल के अंदर ही टी20 विश्व कप में भिड़ेंगी। न्यूजीलैंड को इस सप्ताह की शुरुआत में ब्रिस्बेन में भारत के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलना था लेकिन बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो गया था। वही ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने वार्म-अप मैच खेला था जो कि वो हार गई थी।

कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?

भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।

विज्ञापन

कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?

वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया स्कवॉड : एरॉन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर और एडम जम्पा।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड स्कवॉड : केन विलियमसन (कप्तान), टिम साउदी, ईश सोढ़ी, मिशेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, मार्टिन गुप्टिव, लैचलन फर्ग्युसन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट और फिन एलन।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ