AUS vs IRE: टी 20 वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर आयरलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कप्तान एरोन फिंच के अर्धशतक की बदौलत आयरलैंड को 180 रनों का लक्ष्य दिया है।
एरोन फिंच ने एक छोर को संभाले रखा
पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीसरे ओवर में ही तूफानी ओपनर डेविड वॉर्नर का विकेट खो दिया। वार्नर के विकेट गिरने के बाद मिचेल मार्श और एरोन फिंच ने 52 रनों की पार्टनरशीप की और टीम के स्कोर को आगे ले गए। वहीं बाद में मार्श और उनके बाद उतरे ग्लेन मेक्सवेल भी आउट हो गए लेकिन एरोन फिंच ने पारी को संभाले रखा। फिंच भी 17वें ओवर में 63 रन बनाकर आउट हो गए।
अभी पढ़ें – AUS vs IRE: ‘वाह क्या फील्डिंग है’…हवा में छलांग लगाकर रोका खतरनाक छक्का, देखने वाले हो रहे हैरान
मार्कस स्टॉयनिस ने फिर खेली तूफानी पारी
ग्लेन मेक्सवेल का विकेट गिरने के बाद बैटिंग करने उतरी मार्कस स्टॉयनिस ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने आयरलैंड के गेंदबाजों को जमकर धोया और हर दिशा में शॉट्स खेले। स्टॉयनिस इस टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं उन्होंने इससे पहले श्रीलंका के सामने भी तेजी से रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन)
डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन)
पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (c), लोर्कन टकर (w), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, फिओन हैंड, जोशुआ लिटिल
अभी पढ़ें – AUS vs IRE: ‘ये है पॉवर हिटिंग’…फिंच ने खड़े-खड़े ठोक डाला पॉवरफुल छक्का…देखता रह गया गेंदबाज
रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
अगर इतिहास के पन्ने पलटें तो ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच अब तक एक ही टी-20 मैच 2012 वर्ल्ड कप में हुआ था। यहां ऑस्ट्रेलिया जीता था। ऐसे में आज देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम जीत दर्ज करती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
13 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
13 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
47 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines