Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
AFG vs SL: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। ये मैच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच को जीतकर श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस में बने रहना चाहेगी।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (wk), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (c), वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिता
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्ला गुरबाज (wk), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (c), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी
Afghanistan have won the toss and opted to bat against Sri Lanka at the Gabba 🏟
T20WorldCup | #AFGvSL | 📝: https://t.co/NKvN2jDT1B pic.twitter.com/UsKtHo745E
— ICC (@ICC) November 1, 2022
श्रीलंका और अफगानिस्तान सुपर 12 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। अफगानिस्तान तो अभी तक एक जीत दर्ज नहीं कर पाई है, दरअसल टीम की किस्मत खराब रही क्योंकि इसके दो मैच तो बारिश में धुल गए। 2 अंकों के साथ टीम सबसे नीचे है। इस टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की गुंजाइश लगभग खत्म हो गई है।
श्रीलंका क्रिकेट टीम का कोई मैच बारिश के कारण रद्द नहीं हुआ है, उसने 3 मैच खेले हैं लेकिन 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम अपने चोटिल होते खिलाड़ियों को लेकर परेशान है। आयरलैंड को पहले मैच में हराने के बाद श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया और फिर न्यूजीलैंड से हारी थी।
अभी पढ़ें – ENG vs NZ: करो या मरो मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी इंग्लैंड की टीम, यहां देख सकेंगे लाइव
अफगानिस्तान और श्रीलंका के इस मैच का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी। मोबाइल यूजर्स हॉटस्टार ऐप के साथ जियो टीवी जैसी मोबाइल लाइव टीवी ऐप पर भी मैच देख सकते हो।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।