हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2026: फाइनल में गरजेगा अभिषेक शर्मा का बल्ला, खराब फॉर्म के बाद भी बचाव में उतरे संजू सैमसन

T20 WC 2026: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के फॉर्म ने मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ाने का काम किया है. सेमीफाइनल के मैच में भी उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश ही रहा. इस मैच में वो केवल 9 रनों की पारी ही खेल पाए. इसके बाद भी संजू सैमसन को उनके ऊपर पूरा भोरसा है. मैच के बाद संजू ने उनका बचाव किया.

विज्ञापन

T20 WC 2026: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ ही टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश ही रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हर किसी को अभिषेक से तूफानी पारी की उम्मीद थी लेकिन उनका बल्ला एक बार फिर से खामोश रहा. फाइनल मुकाबले से पहले उनकी फॉर्म टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बन रही है तो वहीं संजू सैमसन को अभी भी अभिषेक पर विश्वास है. सेमीफाइनल में जीत के बाद उन्होंने स्टार ओपनर के लिए क्या कुछ कहा आइए आपको बताते हैं.

अभिषेक से सपोर्ट में उतरे संजू सैमसन

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के मुकाबले में अभिषेक शर्मा 7 गेंदों में 9 रन ही बना पाए. इस मैच में धमाल मचाने वाले संजू सैमसन ने अभिषेक की फॉर्म पर उठ रहे सवालों पर कहा, “अभिषेक फाइनल में बड़ी पारी खेलने में कामयाब होंगे. फाइनल में अभिषेक का दिन होगा और उन्हें पूरा यकीन है कि वो अहमदाबाद में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे.” इसी के साथ संजू सैमसन ने वरुण चक्रवर्ती का भी बचाव किया. उन्होंने सेमीफाइनल के मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 64 रन लुटाए और केवल एक रन ही बचा पाए. 

अभिषेक शर्मा का खराब प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा के लिए ये टी20 विश्व कप बहुत ही खराब रहा है. उन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में महज एक बार ही 50 रनों का आंकड़ा पार किया है वो भी नामीबिया के खिलाफ. इसके अलावा वो 3 मैचों में अपना खाता तक नहीं खोल पाए तो वहीं बचे हुए मैचों में उन्होंने 34 रन ही बनाए हैं. अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में नंबर 1 बल्लेबाज हैं ऐसे में टीम को उनसे कई गुना बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. फाइनल के मैच में टीम इंडिया को उनसे काफी उम्मीदें होंगी लेकिन अगर उनका बल्ला नहीं चलता है तो आगामी सीरीज में उनकी जगह पर भी सवाल खड़े होंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- T20 World Cup 2026: खिताब जीतने के लिए भारत और न्यूजीलैंड में किस दिन होगी भिड़ंत, नोट कर लीजिए तारीख

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola