ICC announces venues for T-20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप का दौर चल रहा है। वर्तमान में क्रिकेट फैंस इस साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में रोमांचित होने के लिए उत्साहित हैं। वर्ल्ड कप शुरु होने में सिर्फ 15 दिन बाकी है। ऐसे में फैंस के लिए सब्र रखना काफी मुश्किल हो रहा है। फैंस ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप का लुफ्त भी नहीं उठाया है कि अगले विश्व कप टूर्नामेंट के लिए वैन्यू की घोषणा हो गई है। आईसीसी ने साल 2024 में होने वाली टी-20 विश्व कप के लिए वैन्यू की घोषणा कर दी है। पढ़िए कहां खेला जाएगा विश्व कप टूर्नामेंट।
इन मैदानों पर खेला जाएगा टी-20 विश्व कप
आईसीसी ने 2024 टूर्नामेंट को लेकर बड़ी अपडेट साझा कर दी है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब टी-20 विश्व कप की मेजबानी अमेरिका करने वाला है। अमेरिका के साथ वेस्ट इंडीज भी संयुक्त मेजबानी करने वाला है। ऐसे में इस विश्व कप काफी कुछ अलग होने वाला है। बता दें कि आईसीसी ने आगामी टी-20 विश्व कप के लिए जिन 3 वैन्यू का चयन किया है, जिसमें अमेरिका के तीन शहरों का नाम है। आगामी टी-20 विश्व कप डलास में ग्रैंड प्रेयरी, फ्लोरिडा में ब्रोवार्ड काउंटी और न्यूयॉर्क में नासाउ काउंटी के मैदान पर खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- ODI WC 2023: कंधे पर तिरंगे की 3 स्ट्रिप्स, BCCI लोगो में है ये खास बात, जानें कैसी है भारतीय टीम की नई जर्सी
अमेरिका ने अभी से शुरु की तैयारियां
बता दें कि अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए अमेरिका ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी है। यहां वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए मॉड्यूलर स्टेडियम सोल्यूशंस लागू किए जाएंगे। इसके लिए न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी में 34,000 लोगों के बैठने की कैपेसिटी वाला स्टेडियम तैयार किया जाएगा। इसके अलावा अन्य दो वैन्यू में भी स्टेडियम के कैपेसिटी को बढ़ाया जाएगा। अमेरिका इस बात को भलिभांती समझ पा रहा है कि भारत में क्रिकेट का कितना क्रेज है। इसलिए अमेरिका ने स्टेडियम में फैंस के बठने की कैपेसिटी को बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि पाकिस्तान बनाम भारत मुकाबले में लोगों को लाइव मैच देखने के लिए निराशा हाथ नहीं लगे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines