T20 WC 2022: 'हमारी गेंदबाजी भारत जैसी नहीं जो पिट जाएंगे'...Final से पहले PAK के दिग्गज ने दिया बड़ा बयान
Edited By Bhoopendra Rai

T20 WC 2022 Kamran Akmal
Edited By Bhoopendra Rai

T20 WC 2022 Kamran Akmal
T20 WC 2022: पाकिस्तान टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 विश्व कप 2022 के फाइनल में भिड़ने वाली है। इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल (Kamran Akmal) ने अपनी टीम की गेंदबाजी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
कामरान अकमल ने कहा कि ‘जिस तरह से इंग्लैंड ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को धोया है, उस तरह का प्रदर्शन वो पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में नहीं कर पाएंगे, क्योंकि पाकिस्तान के पास कहीं ज्यादा खतरनाक गेंदबाज हैं। इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष करना पड़ेगा।
कामरान अकमल ने अपने बयान में कहा कि ‘जिस आसानी के साथ इंग्लैंड ने भारत को हराया उसे देखकर लगा ही नहीं कि ये सेमीफाइनल मैच है। उन्होंने खुलकर बल्लेबाजी की, लेकिन हमारी गेंदबाजी भारत की तरह नहीं है। पाकिस्तान के पास शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ और मोहम्मद वसीम जूनियर जैसे गेंदबाज हैं। ये खिलाड़ी 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और मैच विनर्स हैं।’
आपको बता दें कि टी 20 विश्वकप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने आसानी से भारत को हरा दिया था। भारत ने पहले खेलते हुए हार्दिक और विराट कोहली के अर्धशतकों की मदद से 168/6 का स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने एलेक्स हेल्स (86*) और जोस बटलर (80*) की ताबड़तोड़ पारियों की मदद से 16 ओवर में ही इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया था। इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाज 1 भी विकेट नहीं निकाल पाए थे। ये एक बहुत बड़ी शर्मनाक हार थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: