T20 Blast: वाह क्या कैच है...बाएं हाथ पर उड़ा फील्डर और एक हाथ से लपक लिया अद्भुत कैच, देखें वीडियो

Zafar Gohar Catch

Zafar Gohar Catch

नई दिल्ली: हाल ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में क्रिकेटप्रेमियों ने शानदार फील्डिंग के नजारे देखे थे। अब इंग्लैंड में खेले जा रहे टी-20 ब्लास्ट के दौरान हैरान कर देने वाली शानदार फील्डिंग का नजारा सामने आया है। पाकिस्तान के बाएं हाथ के गेंदबाज जफर गौहर ने एक मुकाबले में इतनी जबर्दस्त फील्डिंग की कि क्रिकेटप्रेमी दांतों तले अंगुली दबा बैठे। जफर इंग्लैंड में ग्लॉस्टरशायर टीम के लिए खेल रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, चेम्सफोर्ड में एसेक्स के खिलाफ विटैलिटी टी20 ब्लास्ट मैच में अपनी धमाकेदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

गौहर ने फिरोज खुशी को किया आउट 

गौहर ने एसेक्स के ओपनर फिरोज खुशी को आउट करने के लिए शॉर्ट थर्ड पर हवा में डाइव मारी और बाएं हाथ से कैच लपक लिया। उनका ये कैच इतना बेहतरीन था कि एक बार को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो गया। जफर की शानदार फील्डिंग को देख हर कोई हैरान है। उन्होंने कैच का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने अपने साथी पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज को टैग करते हुए कमेंट किया- यह बहुत आसान था।

विज्ञापन

https://twitter.com/VitalityBlast/status/1663660354885255175?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1663660354885255175%7Ctwgr%5E63c729c632847f40119167a7694e893274f91ec9%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fcricketpakistan.com.pk%2Fen%2Fnews%2Fdetail%2Fwatch-zafar-gohar-grabs-insane-catch-for-gloucestershire-in-t20-blast

https://twitter.com/iamzafargohar/status/1663802873124192259?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1663802873124192259%7Ctwgr%5E020ebfd30a090e6826cf9ff2ced4a3f20675c015%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fcricketpakistan.com.pk%2Fen%2Fnews%2Fdetail%2Fwatch-zafar-gohar-grabs-insane-catch-for-gloucestershire-in-t20-blast

विज्ञापन

एसेक्स ने हासिल की दमदार जीत 

मैच की बात की जाए तो ग्लॉस्टरशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 195 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसेक्स ने 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 196 रन बना लिए। एसेक्स ने ये मुकाबला 5 गेंद शेष रहते 3 विकेट से जीत लिया। एसेक्स की ओर से रॉबिन दास ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 33 गेंदों में 11 चौके-2 छक्के ठोक 69 रन जड़े। फिरोज खुशी ने 14 गेंदों में 2 चौके-3 छक्के जमाकर 34 रन ठोके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ