---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

T20 Blast: नसीम शाह ने फेंकी बुलेट की रफ्तार से गेंद, उड़ा डाला मिडल स्टंप, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह इन दिनों टी-20 ब्लास्ट में जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। रविवार को उन्होंने रिवरसाइड ग्राउंड पर डरहम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। लीसेस्टरशायर के गेंदबाज ने चार ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट निकाला। इस दौरान उन्होंने डरहम के बल्लेबाज वेन पार्नेल को घातक […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह इन दिनों टी-20 ब्लास्ट में जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। रविवार को उन्होंने रिवरसाइड ग्राउंड पर डरहम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। लीसेस्टरशायर के गेंदबाज ने चार ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट निकाला। इस दौरान उन्होंने डरहम के बल्लेबाज वेन पार्नेल को घातक गेंद पर इस तरह बोल्ड किया कि मिडल स्टंप उड़कर दूर जा गिरा।

पोज मारते रह गए पार्नेल 

ये नजारा 19वें ओवर में देखने को मिला। बाएं हाथ के बल्लेबाज पार्नेल ने जैसे ही नसीम की सनसनाती गेंद को छूने की कोशिश की, वे चूके और शानदार यॉर्कर मिडल स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई। ये बॉल इतनी घातक थी कि पार्नेल बस पोज मारते रह गए।

---विज्ञापन---

नवीन उल हक और जोश हुल ने भी की शानदार गेंदबाजी 

नसीम की टीम के साथी नवीन उल हक और जोश हुल ने भी इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। नवीन ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट चटकाए तो वहीं जोश हुल ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट निकाले। तीनों गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी ने डरहम को 168 रनों पर रोक दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीसेस्टरशायर ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया। लीसेस्टरशायर के लिए लुइस किंबर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 28 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 55 रन जड़े।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 05, 2023 08:23 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola