T Dilip Message: टी दिलीप का टीम इंडिया के फील्डिंग कोच के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया है. उन्होंने 2021 में भारतीय टीम के साथ काम करना शुरू किया था और जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे के साथ उनका यह सफर खत्म हो गया. टी दिलीप भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार फील्डिंग कोचों में से एक रहे हैं. अब टीम इंडिया से विदाई के बाद टी दिलीप की प्रतिक्रिया भी सामने आई और उन्होंने एक भावुक मैसेज सोशल मीडिया पर जारी करते हुए सभी को धन्यवाद कहा.
टीम इंडिया से विदाई पर टी दिलीप का भावुक मैसेज
टी दिलीप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए फील्डिंग कोच के रूप में अपने कार्यकाल को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘एक ऐसे सफर को शब्दों में बयां करना मुश्किल है, जिसका मेरे लिए बहुत महत्व है. मैं पहले दिन से ही अपना पूरा योगदान देने के इरादे से इस सेटअप का हिस्सा बना था. मैं इस मौके के लिए शुक्रगुजार हूं. फील्डिंग मेडल की हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रहेगी. इसने ड्रेसिंग रूम में उत्साह पैदा किया और मैं इसकी यादें हमेशा अपने पास रखूंगा.
रोहित-विराट समेत BCCI को कहा धन्यवाद
टी दिलीप ने कहा, मैं BCCI को धन्यवाद कहना चाहूंगा, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताकर मुझे यह मौका दिया. राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर को भी शुक्रिया, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया. रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर, आप लोगों की कप्तानी में काम करना और योगदान देना सम्मान की बात थी. सभी खिलाड़ियों, कोच और साथियों को धन्यवाद. मैं यह 5 साल कभी नहीं भूलूंगा.
ये भी पढ़ें:- भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया खास टीम का ऐलान, 3 खिलाड़ियों को मिली कप्तानी
टी दिलीप के कार्यकाल में भारत ने जीते कुछ बड़े टूर्नामेंट
टी दिलीप के कार्यकाल में टीम इंडिया ने 2024 और 2026 का मेंस टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था. इसके अलावा भारतीय टीम ने 2025 की ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती. भारत ने 2023 और 2025 का एशिया कप खिताब भी जीता. टी दिलीप के कार्यकाल के दौरान भारत ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में उपविजेता रहा. फील्डिंग कोच के रूप में उनके योगदान को शायद ही कोई भूल पाएगा.
ये भी पढ़ें:- ‘परदे के पीछे आप…’, टीम इंडिया से कोच की विदाई पर भावुक हुए रोहित शर्मा, कह दी दिल की बात!
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
22 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
47 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines