---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Syed Mushtaq Ali Trophy: T20 वर्ल्ड कप से लौटे बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 16.5 ओवर में ही दिला दी जीत, देखें वीडियो

नई दिल्ली: जहां एक ओर टी 20 वर्ल्ड कप में रोमांच का नजारा चरम पर पहुंच गया है, वहीं घरेलू टी 20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी कुछ इसी तरह का रोमांच सामने आ रहा है। SMAT अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। गुरुवार को इसके सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। विदर्भ […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: जहां एक ओर टी 20 वर्ल्ड कप में रोमांच का नजारा चरम पर पहुंच गया है, वहीं घरेलू टी 20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी कुछ इसी तरह का रोमांच सामने आ रहा है। SMAT अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। गुरुवार को इसके सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। विदर्भ और मुंबई के बीच खेले गए सेमीफाइनल में मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने तबाही मचा दी।

टी 20 वर्ल्ड कप से लौटे श्रेयस अय्यर ने तबाही मचाते हुए 44 गेंदों में 73 रन ठोक डाले। उन्होंने चौके छक्कों की बारिश करते हुए ताबड़तोड़ 7 चौके और 4 छक्के जड़े। श्रेयस की 165.91 की स्ट्राइक रेट से खेली गई धुआंधार पारी देख क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज उठे। श्रेयस 16वें ओवर में अक्षय कर्णेवर की पहली गेंद पर ललित यादव के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटे, लेकिन तब तक वह टीम का स्कोर 145 रन पहुंचा चुके थे।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें T20 World Cup 2022 में विराट के प्रदर्शन को आईसीसी ने भी सराहा, इस अवॉर्ड के पहली बार किया नॉमिनेट

 

---विज्ञापन---

https://twitter.com/bojackchan/status/1588176360463556608

मुंबई-हिमाचल प्रदेश के बीच होगा फाइनल

विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164 रन बनाए थे। श्रेयस के बाद रही सही कसर शिवम दुबे ने पूरी कर दी। उन्होंने दो छक्के ठोक 4 गेंदों में नाबाद 13 रन जड़कर टीम को 16.5 ओवर में 5 विकेट से जीत दिला दी। पृथ्वी शॉ ने 21 गेंदों में 34 और सरफराज खान ने 19 गेंदों में 27 रन ठोके।

---विज्ञापन---

विदर्भ की ओर से जितेश शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की, उन्होंने 24 गेंदों में 46 रन बनाए। इस मैच में मुंबई ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में एंट्री ले ली है। इधर, हिमाचल प्रदेश ने पंजाब को 13 रनों से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। अब मुंबई-हिमाचल प्रदेश के बीच SMAT 2022 का फाइनल 5 नवंबर को खेला जाएगा।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें T20 World Cup 2022 में सिर्फ एक बार आउट हुए विराट कोहली, बल्ले से बनाए इतने रन की सभी खिलाड़ी रह गए पीछे

 

---विज्ञापन---

इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि पहले श्रेयस अय्यर को टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया था। हालांकि उन्हें रिलीज कर घरेलू टूर्नामेंट में वापस भेज दिया गया। श्रेयस ने इस टूर्नामेंट में अब तक अपनी प्रतिभा साबित की है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ भी 40 रनों की शानदार पारी खेली थी।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 03, 2022 09:39 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola