नई दिल्ली: टी 20 में क्रिकेट का नया टैलेंट आश्चर्यचकित कर रहा है। घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक बल्लेबाज ने हाहाकर मचा दिया है। इस बल्लेबाज का नाम है उर्विल पटेल। गुजरात के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने शनिवार को बिहार के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से महफिल लूट ली।
उर्विल पटेल ने जमकर मचाया तूफान
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 161 रन बनाए। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम की ओर से ओपनिंग करने आए उर्विल पटेल ने जमकर तूफान मचा दिया। उर्विल ने उर्विल ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का वो नजारा दिखाया कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए। उन्होंने महज 19 गेंदों में पचासा ठोक डाला। उर्विल ने 37 गेंदों में 227 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 84 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 2 छक्के लगाए।
12 ओवर में 146 रन पहुंचा दिया स्कोर
उर्विल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात की टीम ने महज 12 ओवर में ही 146 रन बना लिए थे। उर्विल 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए तब तक वह टीम को जीत के मुहाने तक ले जा चुके थें बची कुची कसर अन्य बल्लेबाजों ने पूरी कर दी और गुजरात को 6 ओवर शेष रहते 4 विकेट से जीत मिल गई।
टी 20 के बेहतरीन बल्लेबाज
मेहसाणा बड़ौदा गुजरात के इस बल्लेबाज ने 33 टी 20 मैचों में 683 रन ठोके हैं। टी 20 में उनका औसत 21.34 का है। टी 20 में 92 चौके और 18 छक्कों के साथ 4 अर्धशतक जड़ चुके हैं। लिस्ट ए क्रिकेट के 10 मैचों में उनके नाम 104 रन हैं। इससे पहले उर्विल ने सौराष्ट्र के खिलाफ 40 रनों की तूफानी पारी खेली थी। पिछले साल रेलवेज के खिलाफ 29 गेंदों में 59 रन ठोक वाहवाही भी बटोर चुके हैं।
उर्विल पटेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines