---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Syed Mushtaq Ali Trophy: फाइनल में सरफराज खान का तूफान, 4-6-6 ठोक मुंबई को बनाया चैंपियन, देखें वीडियो

नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 का फाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में शनिवार को खेला गया। हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच खेले गए मैच में मुंबई ने आखिरी ओवर में 3 विकेट से जीत दर्ज कर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिमाचल की टीम 20 […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 का फाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में शनिवार को खेला गया। हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच खेले गए मैच में मुंबई ने आखिरी ओवर में 3 विकेट से जीत दर्ज कर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिमाचल की टीम 20 ओवर में 143 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की ओर से सरफराज खान और श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को पहली बार SMAT का खिताब दिला दिया। सरफराज खान ने मुंबई को ऐसे वक्त में संभाला, जब पृथ्वी शॉ 11, अजिंक्य रहाणे 1, यशस्वी जयसवाल 27 और श्रेयस अय्यर 34 रन बनाकर आउट हो गए थे। सरफराज अंत तक मैदान में डटे रहे और 31 गेंदों में 36 रन की नाबाद पारी के बाद टीम को जीत दिलाकर लौटे। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का जमाया।

---विज्ञापन---

19वें ओवर में मचाया तूफान

सरफराज ने 19वें ओवर में तूफान मचा दिया। 18 ओवर बाद मुंबई का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 121 रन हो गया था। कांटे का मुकाबला चल रहा था। अगर यहां विकेट गिरता तो मैच पूरी तरह से हिमाचल के कब्जे में आ जाता। सरफराज ने सूझबूझ की पारी खेली और कंवर अभिनय की गेंदों पर तबाही मचा दी। उन्होंने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिडऑफ के ऊपर से करारा चौका ठोक डाला।

---विज्ञापन---

इसके बाद पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक बार फिर हाथ खोले और मिडऑफ के ऊपर से छक्का ठोक डाला। ये छक्का इतना खतरनाक था कि गेंद काफी देर तक हवा में रही। इसके बाद आखिरी गेंद पर उन्होंने थर्ड मैन की ओर चौका ठोक इस ओवर में 17 रन बटोर लिए। आखिरी ओवर में बची कसर तनुष कोटियान ने पूरी कर दी। उन्होंने ऋषि धवन की गेंद पर छक्का ठोक टीम को धमाकेदार जीत दिला दी। सरफराज ने सेमीफाइनल में विदर्भ के खिलाफ 19 गेंदों में 27 रन की शानदार पारी खेली थी। जबकि उत्तराखंड के खिलाफ 16 गेंदों में 26 रन की पारी भी दमदार रही।

---विज्ञापन---

खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

दाएं हाथ के 25 साल के बल्लेबाज सरफराज खान ने फाइनल में अपनी दमदार पारी से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा दिया है। उनका रणजी ट्रॉफी का 2021-22 का सीजन भी शानदार रहा था। सरफराज ने 6 मैचों की 9 पारियों में कुल 982 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने 275 रन की पारी खेली थी। उनका औसत 122.75 का था।

---विज्ञापन---

फर्स्ट क्लास के 29 मैचों में उन्होंने 81.33 की एवरेज से 2928 रन जड़े हैं। जबकि लिस्ट ए की 16 पारियों में 32.50 की औसत से 325 और टी 20 की 54 पारियों में उनके नाम 23.28 की औसत से 1071 रन दर्ज हैं। आईपीएल में वह 2015 से एक्टिव हैं। उन्होंने 2022 तक 46 मैचों में 532 रन बनाए हैं। उनका औसत 24.18 और स्ट्राइक रेट 137.82 है। पिछले सीजन वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे।

First published on: Nov 05, 2022 09:14 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola