---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Syed Mushtaq Ali Trophy: टप्पा पड़कर कहर बनी इनस्विंगर, हिल भी नहीं पाया बल्लेबाज, देखें वीडियो

नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT 2022) के फाइनल में शनिवार को हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच भिड़ंत हुई। ईडन गार्डंस में खेले गए मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। इस दौरान मुंबई के गेंदबाज मोहित अवस्थी और तनुष […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT 2022) के फाइनल में शनिवार को हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच भिड़ंत हुई। ईडन गार्डंस में खेले गए मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए।

इस दौरान मुंबई के गेंदबाज मोहित अवस्थी और तनुष कोटियान का कहर देखने को मिला। मोहित ने 4 ओवर में महज 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए तो वहीं तनुष ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट निकाले। मोहित अवस्थी ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाजों की बखिया उधेड़ दी। उन्होंने अपनी खतरनाक इनस्विंगर से बल्लेबाजों पर कहर बरपा दिया।

---विज्ञापन---

खतरनाक इनस्विंगर ने उड़ाए होश

एक ऐसा ही नजारा दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर देखने को मिला। हिमाचल के विकेटकीपर बल्लेबाज अंकुश बेंस 4 रन बनाकर खेल रहे थे। वे एक चौका जड़ चुके थे। मोहित अंकुश के लिए ओवर द विकेट गेंद फेंकने आए। उन्होंने जैसे ही बॉल डाली, ये गेंद टप्पा पड़कर इतनी खतरनाक इनस्विंगर बनी कि अंकुश इससे पहले कि कुछ समझ पाते ये उनके पैड्स से जा टकराई।

---विज्ञापन---

मोहित की ये इनस्विंगर इतनी घातक थी कि एक पल में ही बल्लेबाज का काम तमाम हो गया। अंपायर मोहित की एलबीडब्ल्यू अपील से संतुष्ट हुए और उन्होंने अंगुली उठाने में देर नहीं की। इसके बाद मोहित ने सुमीत वर्मा को 8 और एकांत सेन को 37 रन पर फंसाकर हिमाचल को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया। शिवम दुबे ने एक विकेट चटकाया।

श्रेयस अय्यर ने संभाला

मुंबई की बल्लेबाजी की बात करें तो उसके 3 विकेट 9.5 ओवर में 69 रन पर आउट हो गए। पृथ्वी शॉ 8 गेंदों में 11, कप्तान अजिंक्य रहाणे 5 गेंदों में 1 और यशस्वी जयसवाल 28 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि इकसे बाद श्रेयस अय्यर ने मुंबई की पारी को संभाल लिया।

First published on: Nov 05, 2022 07:22 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola