---विज्ञापन---

Syed Mushtaq Ali Trophy: कौन है वो गेंदबाज, जिसने फाइनल ओवर में 2 विकेट चटकाकर मचा दिया कोहराम

नई दिल्ली: क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और यही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। इसमें कब किसकी बाजी पलट जाए कहा नहीं जा सकता, लेकिन जो हारी हुई बाजी बदल दे, वो बाजीगर बन जाता है। ऐसा ही नजारा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नजर आया। विदर्भ और दिल्ली के बीच […]

नई दिल्ली: क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और यही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। इसमें कब किसकी बाजी पलट जाए कहा नहीं जा सकता, लेकिन जो हारी हुई बाजी बदल दे, वो बाजीगर बन जाता है। ऐसा ही नजारा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नजर आया। विदर्भ और दिल्ली के बीच खेले गए इस मैच में क्रिकेट का वो रोमांच देखने को मिला कि रौंगटे खड़े हो गए।

अभी पढ़ें IND vs BAN: ऐसे खेलना भाई…केएल राहुल के बैटिंग कोच बने विराट कोहली, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

आखिरी ओवर में दिल्ली को 8 रन की जरूरत थी, लेकिन विदर्भ के गेंदबाज यश ठाकुर ने ऐसी खतरनाक गेंदबाजी की कि दिल्ली के बल्लेबाज यश ढुल और ललित यादव भी जीत नहीं दिला पाए। ठाकुर ने आखिरी ओवर में दो विकेट चटकाकर विदर्भ को 1 रन से शानदार जीत दिलाई। उन्होंने 4 ओवर में कुल 4 विकेट चटकाए। डेथ ओवर में उनकी शानदार गेंदबाजी ने क्रिकेट के गलियारों में कोहराम मचा दिया है।

कौन हैं यश ठाकुर?

कोलकाता में जन्मे 23 साल के राइट आर्म मीडियम पेस बॉलर यश रवि सिंह ठाकुर टीम इंडिया के लिए अंडर 19 खेल चुके हैं। टी 20 के 36 मैचों में उन्होंने 13.94 के औसत से 55 विकेट चटकाए हैं। वह एक बार 5 रन देकर 4 विकेट चटका चुके हैं। जबकि तीन बार चार विकेट ले चुके हैं। उनका इकोनॉमी काफी बेहतर है। यश ने अब तक 6.64 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। वहीं लिस्ट ए के 27 मैचों में उन्होंने 44 विकेट लिए हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें ZIM vs NED: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 

---विज्ञापन---

https://mobile.twitter.com/IndianIdcf/status/1587366621399502848

---विज्ञापन---

 

9 मैचों में चटका चुके हैं 15 विकेट 

वहीं फर्स्ट क्लास के 7 मैचों की 13 ईनिंग्स में उनके नाम 20 विकेट दर्ज हैं। लिस्ट ए में वह एक बार 5 विकेट ले चुके हैं। यश ठाकुर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन में काफी असरदार साबित हुए हैं। वह पिछले 9 मैचों में 15 विकेट चटका चुके हैं। टीम इंडिया को एक बेहतरीन डेथ बॉलर की जरूरत है। यश ने निश्चित तौर पर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि उन्होंने अब तक आईपीएल नहीं खेला है, लेकिन घरेलू टूर्नामेंट में उनका जलवा सिर चढ़कर बोल रहा है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 01, 2022 11:04 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola