Ravichandran Ashwin, BBL 2025-26: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन को लेकर बड़ी खबर आई है. पिछले साल इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले अश्विन अब बिग बैश लीग 2025-26 में जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. उनका सिडनी थंडर टीम से खेलना लगभग तय है, क्योंकि इस फ्रेंचाइजी ने अश्विन को साइन करना पूरा मन बना लिया है. ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अश्विन अपने डेब्यू सीजन में सिडनी थंडर के साथ मैदान पर उतर सकते हैं.
कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि अश्विन को लेने के लिए चार टीमों सिडनी थंडर, होबार्ट हरिकेन्स, सिडनी सिक्सर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स ने दिलचस्पी दिखाई है, इनमें से सिडनी थंडर की टीम बाजी मारती दिख रही है. अश्विन को कितने पैसों में साइन किया जाएगा, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है.
आर अश्विन सालों तक टीम इंडिया के लिए मैच विनर रहे. तीनों फॉर्मेट में उनका जलवा था. अश्विन का ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर खेल का बड़ा अनुभव है और उनकी गेंदबाजी बैटर्स के लिए हमेशा चुनौती रही हैं. उनके आने से थंडर की गेंदबाजी अटैक और भी संतुलित हो जाएगी. यह भी माना जा रहा है कि उनकी मौजूदगी से टीम के युवा खिलाड़ी भी काफी कुछ सीख पाएंगे.
T20 में 333 मैचों का अनुभव
टी20 में आर अश्विन बेहद खास खिलाड़ी हैं. वो गेंद और बल्ले दोनों से मैच का रुख पलट सकते हैं.अपने करियर में इस दिग्गज ने 333 T20 मैचों में 317 विकेट चटकाए हैं, जबकि 1233 रनों का योगदान दिया है. अश्विन ने पहले इँटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था और फिर कुछ दिनों पहले उन्होंने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया. यही वजह है कि अब वो विदेशी लीग में खेलने के लिए पात्र हैं.
पिछले सीजन ट्रॉफी उठाने से चूक गई थी सिडनी थंडर
पिछले सीजन यानी बीबीएल 2024-25 में ये टीम रनरअप रही थी. टीम ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताबी जंग में उसे होबार्ट हरिकेंस ने 7 विकेट से हरा दिया था. इस बार ये टीम खिताब उठाने की पूरी कोशिश करेगी. इस लीग के इतिहास में सिडनी थंडर 2015-16 के सीजन में चैंपियन बनी थी.
सिडनी थंडर की टीम में कौन-कौन खिलाड़ी?
टॉम एंड्रयूज, वेस एगर, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, सैम बिलिंग्स (इंग्लैंड), ओली डेविस, लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूज़ीलैंड), मैथ्यू गिलक्स, क्रिस ग्रीन, रयान हैडली, शादाब खान (पाकिस्तान), सैम कोंस्टास, नाथन मैकएंड्रू, ब्लेक निकितारस, डैनियल सैम्स, तनवीर संघा, डेविड वार्नर
ये भी पढ़ें: IND vs BAN Weather Report: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल, जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा दुबई का मौसम?
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines