हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DPL 2025 में चमका RCB को चैंपियन बनाने वाला स्टार गेंदबाज, 66 रनों पर समेट डाली विपक्षी टीम

Suyash Sharma: आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाने वाले स्टार गेंदबाज का धांसू प्रदर्शन दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में भी जारी है।

विज्ञापन
Suyash Sharma

Suyash Sharma DPL 2025: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाने वाले सुयश शर्मा दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। पुरानी दिल्ली के खिलाफ खेले गए टूर्नामेंट के छठे मैच में सुयश की घूमती गेंदों का जादू सिर चढ़कर बोला। सुयश ने कहर बरपाते हुए विपक्षी टीम के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरानी दिल्ली की पूरी टीम सिर्फ 66 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार करने में नाकाम रहे।

सुयश ने बरपाया कहर

आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 148 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरानी दिल्ली की शुरुआत ही बेहद खराब रही। दिल्ली की आधी टीम सिर्फ 41 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। सुयश शर्मा की घूमती गेंदों के आगे पुरानी दिल्ली के बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए।

सुयश ने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपनी झोली में डाले। 22 वर्षीय स्पिन गेंदबाज ने विपक्षी टीम के टॉप और मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला। सुयश को दूसरे छोर से शौर्य मलिक का अच्छा साथ मिला। शौर्य ने 3 ओवर में महज 10 रन देकर तीन विकेट चटकाए। पुरानी दिल्ली की ओर से ललित यादव ने सर्वाधिक 20 रन बनाए।

विज्ञापन

IPL में RCB को बनाया चैंपियन

सुयश शर्मा का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में कमाल का रहा था। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था। सुयश ने 14 मैचों में 8 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि, यह विकेट ऐसे समय पर आए थे जब आरसीबी को सबसे ज्यादा जरूरत थी। सुयश ने अपनी बॉलिंग के दम पर खूब वाहवाही बटोरी थी।

उद्धव मोहन ने खोला पंजा

इससे पहले पुरानी दिल्ली की ओर से उद्धव मोहन ने भी अपनी कातिलाना गेंदबाजी से जमकर कहर बरपाया। उद्धव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 26 रन देकर 5 विकेट अपनी झोली में डाले। उद्धव ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स के मिडिल ऑर्डर को अपनी बॉलिंग से तबाह कर डाला। सतन सांगवान ने आउट दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा 26 रन बनाए, जबकि कप्तान सिद्धांत शर्मा ने 14 गेंदों में 21 रन जड़े।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola