[T20 Blast] Sussex vs Kent Live Streaming: इंग्लैंड का घरेलू टी20 टूर्नामेंट टी20 ब्लास्ट में 46 मुकाबले पूरे हो चुके हैं और अब बारी 47वें मैच की है. ये मुकाबला साउथ ग्रुप की ससेक्स और केंट के बीच होगा. ससेक्स की टीम इस टूर्नामेंट फिलहाल जूझती हुई नजर आ रही है. टीम ने अब तक खेले 5 मैचों में से केवल एक मैच में ही जीत हासिल की है और टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है. दूसरी तरफ केंट की टीम ने अब तक खेले 4 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है और पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. आइए आपको भी बताते हैं कि साउथ ग्रुप का ये मुकाबला लाइव कैसे देखा जाएगा.
ससेक्स (Sussex ) और केंट (Kent ) मैच कब खेला जाएगा?
ससेक्स और केंट के बीच का ये मुकाबला 07 जून को खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा तो वहीं इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
ससेक्स (Sussex ) और केंट (Kent ) कहां खेला जाएगा?
ससेक्स और केंट के बीच होने वाला ये मैच काउंटी ग्राउंड होव में खेला जाएगा.
ससेक्स (Sussex ) और केंट (Kent ) मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत में टी20 ब्लास्ट लीग के सभी मैचों का लाइव प्रसारण सोनी नेटवर्क के हाथों में है. पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, अफगानिस्तान, भूटान, म्यांमार और मालदीव के प्रशंसक भी सोनी स्पोर्ट्स पर टूर्नामेंट देख सकेंगे. ओटीटी पर मैच को लाइव देखने के लिए सोनी लिव ऐप पर जाना होगा. ऐसे में समरसेट और ग्लेमोर्गन के बीच का ये मैच भी सोनी स्पोर्ट्स पर लाइव टेलीकास्ट होगा.
ससेक्स (Sussex ) और केंट (Kent ) दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
ससेक्स टीम: हैरिसन वार्ड, डेनियल ह्यूजेस, जैक लीनिंग, ओलिवर कार्टर, जॉन सिम्पसन (विकेटकीपर), टॉम अलसॉप, डैनी लैम्ब, टॉम प्राइस, डैनी ब्रिग्स, टायमल मिल्स (कप्तान), शॉन हंट, फिन हडसन-प्रेन्टिस, जैक कार्सन, ब्रैड क्यूरी, टॉम क्लार्क
केंट टीम: हैरी फिंच, डैनियल बेल-ड्रमंड, ज़ैक क्रॉली, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर/कप्तान), जो डेनली, क्रिस बेंजामिन, डियान फॉरेस्टर, मैट मिल्नेस, जेक लिंटोट, कीथ डडजॉन, फ्रेड क्लासेन, तावांडा मुयेये, बर्टी फोरमैन, थॉमस स्टीवर्ट रोजर्स, जॉय एविसन
ये भी पढ़िए- PCB करेगा पाकिस्तानी हेड कोच सरफराज खान की छुट्टी! बांग्लादेश में सीरीज हार के बाद हो सकता है बड़ा बदलाव
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines