Suryakumar Yadav Trolls Sanju Samson: सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन पर मजाकिया कमेंट किया जब भारतीय क्रिकेट टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5वे टी20 इंटरनेशल मुकाबले से पहले त्रिवेंद्रम पहुंची. सैमसन के फॉर्म को लेकर काफी चर्चा रही है क्योंकि उन्होंने पिछले 4 मैचों में महज 40 रन ही बनाए हैं. हालांकि अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सूर्या ने लिए सैमसन के मजे
ईशान किशन अपने अच्छे फॉर्म का लुत्फ उठा रहे हैं, ऐसे में T20 वर्ल्ड कप 2026 में सैमसन की जगह पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि गुरुवार 29 जनवरी को टीम इंडिया के खिलाड़ी एयरपोर्ट पर लाइट मूड में दिखाई दिए. एक वीडियो में जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, सूर्यकुमार को मजाक में कहते सुना गया – ‘प्लीज रास्ता दीजिए, चेट्टा (मलयालम में बड़े भाई) को परेशान न करें.’ कप्तान सूर्या का ये अंदाज देखकर सैमसन भी खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पाए.
यह भी पढ़ें- कौन हैं ऑस्ट्रेलियन वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान सोफी मोलिनेक्स? RCB फ्रेंचाइजी का रह चुकी हैं हिस्सा
‘मैं ईशान को देता मौका’
इधर टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने सैमसन की जगह ईशान किशन को तरजीह देने की बात कही है. उन्होंने जियोहॉटस्टर से कहा, अगर मैं टीम इंडिया की थिंक टैंक का हिस्सा होता, तो मैं सीरीज के आखिरी मैच के लिए संजू सैमसन की बजाय इशान किशन को मौका देता. मैं संजू को बाहर बैठने के लिए कहता और ईशान को विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर चुनता. मैं इसे इसलिए चुन रहा हूं क्योंकि अगर मैं ईशान को अपना मेन विकेटकीपर टी20 वर्ल्ड कप के लिए चाहता हूं, तो मैं उसे 5वें टी20आई और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में भी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी देता.
यह भी पढ़ें- WPL 2026: यूपी वॉरियर्स की एमी जोंस इस फीमेल पार्टनर के इश्क में हैं गिरफ्तार, ‘दुश्मन टीम’ में मिला जिंदगी का प्यार
‘तिलक वर्मा की जगह बनानी होगी’
पार्थिव पटेल ने आगे कहा, ‘मुमकिन है कि तिलक वर्मा वर्ल्ड कप से पहले फिट हो जाएं, और रिपोर्ट्स के मुताबिक वो फिट होंगे. अगर वे पूरी तरह फिट हैं, तो आपको उनके लिए एक जगह रखनी होगी. तो अगर ये फैसला आ रहा है, तो इंतजार क्यों करें? आखिरी मैच में संजू सैमसन के बजाय अभी ईशान किशन को खेलाएं. ईशान 2 साल के बाद वापसी कर रहे हैं और उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में भी विकेटकीपिंग करनी होगी, तो अब क्यों शुरू न किया जाए? भले ही आखिरी मैच घर पर हो, वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए मैं निश्चित रूप से ईशान किशन को विकेटकीपर-ओपनर के रूप में खेलाऊंगा.’
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
8 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
30 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
40 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
46 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines