Suryakumar Yadav Asia Cup 2025: टीम इंडिया ने 9वीं बार एशिया कप के खिताब को अपने नाम कर लिया. फाइनल में बाजी भले ही पल-पल पलटी, लेकिन तिलक की सूझबूझ भरी पारी ने भारतीय टीम की नैया को पार लगा दिया. पाकिस्तान से मिले 147 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 2 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया. भले ही कप्तान सूर्यकुमार यादव इस टूर्नामेंट में बल्ले से भी फ्लॉप रहे, लेकिन अपनी कप्तानी के दम पर उन्होंने खूब नंबर कमाए. सूर्या के तीन फैसले एशिया कप में भारतीय टीम के लिए वरदान साबित हो गए.
तीन स्पिनर्स संग जाने का फैसला
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही तीन स्पिनर्स के साथ जाने का फैसला किया. सूर्या ने कंडिशंस को बेहतरीन तरीके से भांपा और उनका यह फैसला भारतीय टीम के लिए वरदान साबित हुआ. कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की तिकड़ी का जादू एशिया कप 2025 में सिर चढ़कर बोला.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: एशिया कप जीत के बाद टीम इंडिया ने क्यों नहीं ली मोहसिन नकवी से ट्रॉफी? सामने आई 3 बड़ी वजह
17 विकेट लेकर कुलदीप सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. वहीं, वरुण-अक्षर ने भी बीच के ओवरों में रनों पर लगाम लगाया. कैप्टन सूर्यकुमार ने इस फॉर्मेट के सबसे धांसू गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बेंच पर बैठाकर यह दांव खेला, जो एकदम फिट साबित हुआ.
शिवम दुबे का बेहतरीन इस्तेमाल
शिवम दुबे को आमतौर पर बल्लेबाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, एशिया कप 2025 में कप्तान सूर्यकुमार ने बतौर गेंदबाज शिवम का बेहतरीन इस्तेमाल किया. मैच की स्थिति को परखते हुए सूर्या ने शिवम के हाथों में गेंद थमाई. शिवम भी कैप्टन के भरोसे पर एकदम खरे उतरे और उन्होंने ना सिर्फ रनों पर लगाम लगाया, बल्कि अहम समझ पर विकेट भी निकाले. फाइनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में भी कप्तान सूर्या का शिवम से पावरप्ले में बॉलिंग कराने का फैसला भी एकदम सही साबित हुआ.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: कौन हैं मोहसिन नकवी? पाकिस्तान सरकार में बड़ा पद, पहले PCB फिर ऐसे बने थे ACC चीफ
जिद पर अड़े रहे कप्तान सूर्या
एशिया कप 2025 में संजू सैमसन को नंबर पांच पर खिलाने के फैसले की खूब आलोचना हुई. कई पूर्व प्लेयर्स ने संजू को नंबर या 4 पर खिलाने की सलाह दी. हालांकि, कप्तान सूर्या ने तिलक वर्मा को पूरी तरह से बैक किया और उनकी बैटिंग पोजीशन से कोई छेड़छाड़ नहीं किया. फाइनल मैच में तिलक को नंबर 4 और संजू को 5वें स्थान पर खिलाने का फैसला ही भारतीय टीम के लिए वरदान साबित हो गया. तिलक-संजू की अर्धशतकीय पार्टनरशिप ने ही खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का उस समय कमबैक कराया जब 3 विकेट सिर्फ 20 रन के स्कोर पर गिर चुके थे.
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
46 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines