ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है, लेकिन विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अबतक मैदान में उतरने का मौका नहीं मिला है। फैंस उन्हें अक्सर ड्रेसिंग रूम में ही देख रहे हैं। लोग चाहते हैं कि वह मैदान में उतरें और अपनी उम्दा बल्लेबाजी से टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएं।
सोशल मीडिया पर लोग उनको लेकर कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। इसी कड़ी में पुष्कर नाम के भी एक फैन ने अपनी दिल की बात कही है। एक्स पर पोस्ट करते हुए फैन ने लिखा है, ‘सर डगआउट में बैठकर क्या खाते रहते हो, ग्राउंड पर जाके दो चार छक्के मारके आओ।’
यह भी पढ़ें- भारत को मिल गया है दूसरा धोनी! स्टार क्रिकेटर ने खोला ड्रेसिंग रूम के अंदर का राज
क्रिकेट प्रेमी के इस सवाल का जवाब भारतीय धुरंधर ने भी मजाकिया अंदाज में दिया है। 33 वर्षीय बल्लेबाज ने लिखा है, ‘ऑर्डर मेरे को नहीं स्विगी पर दे भाई।’
वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव को नहीं मिल रहा है मौका:
वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक कुल तीन मुकाबले खेले हैं। इस बीच उन्हें एक बार भी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह कप्तान और कोच लगातार श्रेयस अय्यर पर भरोसा जता रहे हैं। अय्यर ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
सूर्यकुमार यादव का क्रिकेट करियर:
सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 84 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 79 पारियों में 2516 उन निकले हैं। यादव के नाम टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में आठ, वनडे की 28 पारियों में 27.79 की औसत से 667 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की 50 पारियों में 46.02 की औसत से 1841 रन दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
ECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
46 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
1 hr agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines